रियलमी के तीन बजट फोंस इन खास स्पेक्स के साथ आज हो रहे हैं भारत में लॉन्च, जानें क्या हो सकती है कीमत

HIGHLIGHTS

Realme C25, C21, और C20 से आज उठेगा पर्दा

Realme C25, C21, और C20 इस दाम में किए जाएंगे लॉन्च

जानें रियलमी C सीरीज़ के इन तीन नए फोंस के बारे में...

रियलमी के तीन बजट फोंस इन खास स्पेक्स के साथ आज हो रहे हैं भारत में लॉन्च, जानें क्या हो सकती है कीमत

Realme आज भारत में तीन नए स्मार्टफोंस लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने भारत में Realme C25, C21, और C20 के लॉन्च की पुष्टि की थी। इन तीनों फोंस को पहले ही कुछ अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में उतारा जा चुका है। इन डिवाइसेज़ को समान स्पेक्स के साथ भारत में भी पेश किया जा सकता है। Realme C25 में 6000mAh की बैटरी मिलती है जबकि अन्य दोनों फोंस को 5000mAh बैटरी के साथ उतारा जा सकता है। तीनों फोंस के टॉप पर एक वॉटरड्रॉप-स्टाइल नौच मिलने वाला है जिसमें फ्रंट कैमरा को जगह दी जाएगी। जहां, C25 और C21 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा वहीं C20 को केवल 8MP के सिंगल कैमरा के साथ लाया जाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कहां देखें Realme C25, C21, और C20 का लाइव लॉन्च

रियलमी एक ऑनलाइन-ओन्ली इवेंट आयोजित कर रहा है जो दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। दिलचस्पी रखने वाला यूजर्स रियलमी के यूट्यूब चैनल या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

क्या हो सकती है Realme C25, C21, और C20 की कीमत

Realme ने पहले ही तीनों डिवाइसेज़ को अन्य बाज़ारों में पेश कर दिया है। Realme C25 का प्राइस Rp 20,99,000 है जो कि लगभग Rs 10,550 है और यह 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। इसी तरह 4GB रैम और 128GB वेरिएंट का दाम Rp. 24,99,000 (लगभग Rs 12,550) है।

Realme C21 को भारत में करीब Rs 8,800 की कीमत में उतारा जा सकता है। यह स्मार्टफोन मलेशिया में RM 499 की कीमत में आया है। डिवाइस सिंगल वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आता है।

C20 को वियतनाम में VND 2,490,000 (लगभग Rs 7,900) की कीमत में पेश किया गया है और इस फोन को सिंगल वेरिएंट 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

Realme C25, C21, और C20 के अनुमानित स्पेक्स

तीनों स्मार्टफोंस में 6.5 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगी जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 होगा। स्क्रीन के टॉप पर एक वॉटरड्रॉप नौच दिया जाएगा और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 होगा।

C20 और C21 5000mAh बैटरी के साथ आएंगे जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोंस मीडियाटेक हीलियो G35 SoC द्वारा संचालित होगा। C25 में 6000mAh की बैटरी मिलेगी और यह मीडियाटेक हीलियो G70 SoC से लैस होगा।

फोन के बैक पर C20 में 8MP का सिंगल कैमरा मिलेगा। C21 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा जिसमें एक 13MP का प्राइमरी कैमरा और दो 2MP के सेन्सर होंगे। C25 में 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 2MP का डेप्थ सेन्सर और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए C20, C21 में 5MP का लेंस मिलेगा जबकि C25 में 8MP कैमरा मिलेगा।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile