ट्रिपल कैमरा सेटअप और बेहद कम कीमत में लॉन्च हो सकता है Realme का ये नया फोन, जानें कब है लॉन्चिंग
Realme C21Y स्मार्टफोन Realme की ओर से उसका एक नया मोबाइल फोन होने वाला है
इसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ ही दमदार स्पेक्स भी मिलने वाले हैं
आइये जानते हैं कि आखिर इस Realme फोन में आपको क्या मिलेगा
Realme एक नए किफायती फोन पर काम कर रहा है जो Realme की सी-सीरीज़ में आने वाला है। कुछ दिन पहले, मॉडल नंबर RMX3621 वाला एक Realme फोन इंटरनेट पर दिखाई दिया था। अब, थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर एक ताजा लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि इस फोन को Realme C21Y कहा जा सकता है। इस मोबाइल फोन को लेकर कुछ समय पहले जानकारी आना शुरू हुई थी, और अब सामने आ रहा है कि इसे Realme की ओर से एक नए मोबाइल फोन के तौर पर इंडिया के मार्किट में लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि कुछ रिपोर्ट ऐसा भी कहती है कि Realme भारत में C25S स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है।
Surveyहालाँकि थाईलैंड की सर्टिफिकेशन से नए फोन की पुष्टि हो रही है, लेकिन यह हमें इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में नहीं बताती है, सिवाय इसके कि यह फोन 4G सपोर्ट करेगा। हालाँकि, सौभाग्य से, फोन ने यूएस एफसीसी वेबसाइट पर भी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें इसके डिजाइन स्केच बताते हैं कि फोन कैसा दिखेगा। FCC फाइलिंग के अनुसार, Realme C21Y कम से कम तीन कैमरों के साथ लॉन्च होगा। इसके मोड्यूल में आपको तीन कटआउट तो कैमरा के लिए लेकिन मॉड्यूल में चौथा कटआउट भी है जो एलईडी फ्लैश के लिए है। इसमें पीछे की तरफ एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। डिस्प्ले में टियरड्रॉप-स्टाइल नॉच देखने को मिलने वाला है।
इन स्पेक्स के अलावा, फाइलिंग से यह भी पता चलता है कि Realme C21Y में एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी होने वाला है जो फोन के बाईं ओर स्थित होगा। Realme C21Y 4880mAh की बैटरी पैक करेगा जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन स्पष्ट रूप से कंपनी के Realme UI 2.0 स्किन के साथ Android 11 चलेगा। डिस्प्ले का आकार स्पष्ट नहीं है लेकिन स्केच में मोटे बेज़ल दिखाई दे रहे हैं, इसलिए आप इसकी उम्मीद कर सकते हैं। स्पीकर "रियलमी" लोगो के ठीक नीचे, पीछे की तरफ होंगे। और यह Realme C21Y के बारे में वह सब कुछ है जो FCC लिस्टिंग इस बिंदु पर बता सकती है।
गौरतलब हो कि, अभी हाल ही में Realme की ओर से Realme C25 को लॉन्च किया जा चुका है। Realme C25 स्पेक्स के मामले में Realme C15 से मिलता जुलता है। फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 720 x 1280 पिक्सल है। रियलमी का यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G70 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसे 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन दो अन्य वेरिएंट 4GB+64GB और 4GB+128GB के साथ आया है. स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Realme C25 में ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 48MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP मोनोक्रोम लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर मौजूद है। फोन के फ्रंट पर 8MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए Realme C25 4G LTE, VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 5. 0, GPS और माइक्रो USB पोर्ट सपोर्ट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 11 पर आधारित RealmeUI पर काम करता है। फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। फोन के रियर साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। Realme C25 दो रंगों वॉटर ग्रे और वॉटर ब्लू में आया है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile