आज फ्लिपकार्ट पर खरीदें Realme C2, सेल में ये है कीमत

HIGHLIGHTS

ट्रिपल सिम स्लॉट के साथ आता है Realme C2

फ्लिपकार्ट और Realme.com पर सेल आयोजित

दोपहर 12 बजे से शुरू है सेल

आज फ्लिपकार्ट पर खरीदें Realme C2, सेल में ये है कीमत

Realme आज अपने Realme C2 को फ़्लैश सेल पर उतर रहा है। इस डिवाइस को यूज़र्स दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी के ऑनलाइन स्टोर Realme.com से खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि Realme C2 को अप्रैल 2019 में भारत में Realme 3 Pro के साथ लॉन्च किया गया था। Realme C2 को लॉन्च के बाद 15 मई को पहली सेल के लिए उतारा गया था। वहीँ अब यह इस स्मार्टफोन की दूसरी सेल है। रियलमी ब्रांड के सीईओ Madhav Sheth ने बताया है कि भारत में Realme X को जल्द लॉन्च किया जाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

जानें Realme C2 की कीमत

यहाँ अब डिवाइस की कीमत की बात करें तो आपको बता दें कि कंपनी ने डिवाइस यानी Realme C2 को वैरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसके 2GB RAM और 16GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत जहां 5,999 रुपये है वहीँ इसके 3GB RAM+32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है।

ये हैं Realme C2  के खास स्पेक्स

इस फोन में आपको 6.1-inch की डिस्प्ले मिलती है, जिसका HD+ रिजॉल्यूशन और एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इस स्मार्टफोन में आपको 4,000mAh की बैटरी दी गई है। Realme C2 में 12nm Helio P22 octa-core SoC है जिसकी क्लॉक्ड स्पीड 2.0GHz है। ऑप्टिक्स में Realme C2 को ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

इसमें पहला सेंसर 13-मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5-मेगापिक्सल का कैमरा है। यह स्मार्टफोन 80fps, 480p पर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग भी करता है। फोन Color OS 6 पर ऑपरेट होता है जो एंड्रॉइड पाई पर बेस्ड है। Realme ने इससे पहले भारतीय मार्केट में पिछले साल Realme C1 को लॉन्च किया था और Realme C2 इसी ब्रांड का अपग्रेडेड वर्जन है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile