108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आयेगा Realme 8 Series का यह धाकड़ फोन, लॉन्च डेट इंटरनेट पर लीक

HIGHLIGHTS

Realme 8 Series को इंडिया में 24 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है

Realme 8 Series को लेकर कहा जा रहा है कि इस मोबाइल फोन सीरीज के Pro वैरिएंट को 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है

ऐसा माना जा रहा है कि Realme 8 Series में Realme 8 और Realme 8 Pro मोबाइल फोंस को लॉन्च किया जा सकता है, ऐसा भी कहा जा रहा है कि Realme 8 में आपको एक 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है

108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आयेगा Realme 8 Series का यह धाकड़ फोन, लॉन्च डेट इंटरनेट पर लीक

एक प्रोमो विडियो के माध्यम से Realme के CEO माधव सेठ की ओर से इस बात को सामने रखा गया है कि Realme 8 Series को इंडिया में 24 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता देते हैं कि Realme 8 सीरीज को लेकर आ रही जानकारी अब कुछ समय से आती ही जा रही है। हालाँकि अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि और माधव सेठ ने यह भी नहीं कहा है कि आखिर इस लॉन्च डेट पर Realme 8 Series को लॉन्च किया जाने वाला है भी या नहीं, लेकिन कई खबरें Realme 8 Series की ओर से ही इशारा कर रही हैं। आपको बता देते है कि Realme 8 Series से पहले ही CEO Madhav Seth की ओर से एक जानकारी भी साझा की गई थी कि वह जल्द ही एक 108MP कैमरा वाला प्रोडक्ट लाने वाली है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आपको बता देते है कि इस विडियो को कंपनी के आधिकारिक यानी Realme के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के माध्यम से साझा की गई है। इस विडियो में बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट पर रेसिंग नजर आ रही है। हालाँकि इस विडियो से यह जरुर सामने आ रहा है कि 24 मार्च को कंपनी कुछ लॉन्च करने वाली है, लेकिन अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर किस डिवाइस को लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि इस विडियो में आपको 108MP कैमरा के साथ आने वाले फोन की जानकारी जरुर मिल रही है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि Realme 8 Series को इस कैमरा के साथ ही इस दिन लॉन्च किया जा सकता है। 

Realme 8 series leaked specifications

Realme की ओर से इंडिया में अपने नए मोबाइल फोन को लॉन्च करने की जानकारी सामने आ रही है, आपको बता देते है कि इन्टरनेट पर सामने आ रही नई जानकारी के अनुसार Realme 8 Flagship Phone को 108MP कैमरा के साथ इंडिया के मार्किट में उतारा जा सकता है। हालाँकि कंपनी की ओर से फोन के नाम के बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है। आपको बता देते है कि कंपनी के CEO Madhav Seth की ओर से इस फोन को टीज़ किया गया है। हालाँकि अभी हाल ही में एक निजी कंपनी को दिए गए इंटरव्यू में माधव सेठ ने कहा है कि वह 20 हजार से 30 हजार के सेगमेंट पर ध्यान दे रही है, जो एक बड़ा लाभ उनके लिए हो सकता है। 

आपको बता देते है कि Realme 8 मोबाइल फोन पिछले साल आये Realme 7 Series के ही नए मोबाइल फोन के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है, इस मोबाइल फोन को AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था। आपको बता देते हैं कि माधव सेठ ने यह भी कहा है कि 2 मार्च को होने के वाले इवेंट में कैमरा को लेकर एक बड़ी इनोवेशन सामने आने वाली है। इस इवेंट में ही Realme 8 सीरीज के लॉन्च को देखा जा रहा है, हालाँकि कंपनी की ओर से इसक बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

हालाँकि अभी तक इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है कि आखिर 108MP क्वाड-कैमरा के साथ कौन से मॉडल को लिंच किया जाने वाला है। हालाँकि अगर नार्मल रूटीन की बात करते हैं तो शायद Realme 8 Pro वैरिएंट में आपको यह देखने को मिल सकता है, यानी इस मॉडल में आपको एक 108MP का सेंसर देखने को मिल सकता है। हालाँकि कंपनी की ओर से इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इसी कारण इस खबर को अभी लॉन्च तक ज्यादा सीरियस नहीं लेना चाहिए।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile