22 अप्रैल को लॉन्च हो रहा है Realme 8 5G, क्या होगा भारत का सबसे सस्ता 5G फोन?

HIGHLIGHTS

Realme 8 5G को 22 अप्रैल को किया जाएगा लॉन्च

मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रॉसेसर के साथ आने वाला भारत का पहला डिवाइस होगा Realme 8 5G

Realme 8 5G में मिलेगी 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले

22 अप्रैल को लॉन्च हो रहा है Realme 8 5G, क्या होगा भारत का सबसे सस्ता 5G फोन?

Realme ने आखिरकार ऐलान कर दिया है कि कंपनी अपनी Realme 8 series का 5G वेरिएंट भी भारत में लॉन्च कर रही है। कंपनी ने खुलासा किया कि Realme 8 5G स्मार्टफोन को 22 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। वर्चुअल लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजे जा रहे हैं। Realme 8 5G सीरीज़ पहले से मौजूद Realme 8 और Realme 8 Pro को जॉइन करेगा। इस तरह कंपनी भारत में एक सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। चलिए जानते हैं क्या उम्मीद कर सकते हैं Realme 8 5G से…

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme 8 5G 22 अप्रैल को होगा भारत में लॉन्च

Realme 8 5G को 22 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी वर्चुअल इवेंट आयोजित करेगी जो दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। लॉन्च इवेंट को कंपनी के सोशल मीडिया चैनल जैसे यूट्यूब, ट्विटर आदि पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। ब्रांड ने आगामी स्मार्टफोन के कुछ खास स्पेक्स की भी पुष्टि की है।

आगामी 5G स्मार्टफोन भारत का पहला फोन होगा जो मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा। इसके अलावा, लॉन्च इनवाइट से खुलासा हुआ है कि फोन के फ्रंट पर एक पंच-होल कटआउट दिया जाएगा। डिवाइस के दाएँ किनारे पर एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर होगा।

क्या हो सकते हैं Realme 8 5G के स्पेक्स

कई लीक्स और रूमर्स के मुताबिक, Realme 8 5G असल में Realme V13 5G का रीब्रांडेड वर्जन होगा। स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 5G प्रॉसेसर से लैस होगा और इसमें 6.5 इंच की 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी। बता दें कि Realme 8 और 8 Pro में 60Hz रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले मिलती है।

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके अलावा फोन 8GB रैम व 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जागा। डिवाइस में 5000mAh की बैटरी मिलेगी। उम्मीद की जा रही है कि फोन एंडरोइड 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर काम करेगा।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile