21 अप्रैल को लॉन्च से पहले ही सामने आये Realme 8 5G के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स, जानें कैसा होगा फोन

HIGHLIGHTS

Realme 8 5G मोबाइल फोन में एक 6.5-इंच का डिस्प्ले होने वाला है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस है

Realme 8 5G मोबाइल फोन मात्र 8.5mm थिक है, और इसका वजन मात्र 185 ग्राम है

Realme 8 5G को इंडिया में भी जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है

21 अप्रैल को लॉन्च से पहले ही सामने आये Realme 8 5G के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स, जानें कैसा होगा फोन

Realme 8 5G के स्पेसिफिकेशन्स को ग्लोबल तौर पर 21 अप्रैल को लॉन्च किया जाने वाला है, यह मोबाइल फोन का ग्लोबल लॉन्च है, ये थाईलैंड में होने वाला है। हालाँकि इस लॉन्च से पहले ही इस मोबाइल फोन के स्पेसिफिकेशन्स सामने आये हैं। इसके अलावा आपको बता देते है कि Realme 8 5G मोबाइल फोन को इंडिया में भी लॉन्च किया जा सकता है, इसके लिए कंपनी ने एक माइक्रोसाइट भी तैयार की है, यह आपको Realme India Website और Flipkart पर देखा जा सकता है। आपको बता देते है कि Realme के इस माइक्रोसाइट से जानकारी मिल रही हा कि Realme 8 5G मोबाइल फोन में MediaTek Dimensity 700 5G प्रोसेसर होने वाला है। इस प्रोसेसर को अभी हाल ही में इंडिया में लॉन्च किया गया था। अगर इस प्रोसेसर के साथ इस मोबाइल फोन को लॉन्च किया जाता है तो आपको बता देते है कि Realme 8 5G मोबाइल फोन पहला ऐसा मोबाइल फोन होने वाला है जो Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ इंडिया में आयेगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme थाईलैंड के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने 21 अप्रैल की घोषणा के लिए बॉल रोलिंग के साथ साथ कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आये हैं। Realme 8 में एक 6.5 इंच डिस्प्ले की सुविधा दी गई है जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले, जिसमें फुल एचडी एलसीडी पैनल होने की संभावना है, को भी टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में पंच-होल नॉच कटआउट की सुविधा दी गई है।

Realme has been teasing the launch of the 5G variant of the Realme 8 in India as well

Realme 8 5G फोन 21 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ज़रिए इसकी जानकारी दी है। रियलमी का यह फोन Realme 8 का अपग्रेड वर्ज़न होगा जिसे पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। Realme 8 5G फोन को लेकर जानकारी मिली है जिसमें कंपनी की Dare to Leap टैगलाइन के बिना ग्रेडिएंट बैक फिनिश दिया जाएगा। Realme 8 5G को कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। अन्य बाज़ारो के अलावा इस फोन को भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।

Realme Thailand के आधिकारिक फेसबुक पेज पर Realme 8 5G की लॉन्च की तारीख का ऐलान किया गया है। फेसबुक पर फोन का टीजर विडियो भी साझा किया गया है जिसमें आपको आगामी रियलमी फोन की झलक देखने को मिलेगी।

Realme has been teasing the launch of the 5G variant of the Realme 8 in India as well

विडियो में Realme 8 5G फोन के बैक पैनल पर ग्रेडिएंट फिनिश ब्लैक शेड दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर कंपनी की Dare to Leap टैगलाइन नहीं दी गई है। हाल ही में कुछ लीक तसवीरों से संकेत मिला था कि Realme 8 5G के बैक पर भी टैगलाइन दी जाएगी।

टीजर विडियो से यह भी पता चला है कि 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 48MP का प्राइमरी कैमरा होगा। ऐसा माना जा रहा है कि Realme 8 5G वास्तव में Realme V13 5G का रीब्रांडेड वर्जन होगा जिसे पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile