Realme 7 Pro मोबाइल फोन को आज दोपहर 12 बजे किया जाएगा सेल, यहाँ जानिये कीमत और सेल ऑफर्स

HIGHLIGHTS

Realme 7 Pro एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है, इसके अलावा Realme 7 Pro में एक क्वाड-कैमरा सेटअप देखने को मिलता है

Realme 7 Pro में आपको स्नेपड्रैगन 700 सीरीज का प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको AMOLED स्क्रीन के साथ फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलती है

Realme 7 Pro की सेल के बारे में यहाँ जानें सबकुछ...

Realme 7 Pro मोबाइल फोन को आज दोपहर 12 बजे किया जाएगा सेल, यहाँ जानिये कीमत और सेल ऑफर्स

Realme के लेटेस्ट Realme 7 Pro मोबाइल फोन को आज सेल के लिए एक बार फिर से लाया जाने वाला है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन की सेल अब से कुछ ही देर में यानी 12 बजे शुरू होने वाली है, अगर आप इस मोबाइल फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको Flipkart या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस मोबाइल फोन को अभी हाल ही में यानी Realme 7 Pro को हाल ही में भारत में Rs 19,999 की शुरूआती कीमत में लॉन्च किया गया था। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme 7 Pro की भारत में कीमत और सेल ऑफर्स

Realme 7 Pro मोबाइल फोन को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल में Rs 19,999 की कीमत में लिया जा सकता है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को Rs 21,999 में ख़रीदा जा सकता है, आपको बता देते हैं कि Realme 7 Pro मोबाइल फोन को मिरर ब्लू और मिरर सिल्वर कलर में ख़रीदा जा सकता है। 

आपको बता देते हैं कि Flipkart की ओर से Realme 7 Pro मोबाइल फोन को Flipkart Axis bank Credit Card पर 5 फीसदी का अनलिमिटेड कैशबैक दे रहा है, इसके अलावा आपको Axis Bank Buzz Credit Card पर भी 5 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा आपको बता देते है कि आपको Realme.com पर Rs 100 फीसदी सुपरकैश यानी 500 रुपये तक मिल रहा है। इसके अलावा आपको अन्य बहु कुछ भी मिल रहा है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile