लॉन्च डेट का हुआ खुलासा.. Realme 16 5G का India Launch इस दिन, नोट कर लो स्पेक्स और प्राइस रेंज

लॉन्च डेट का हुआ खुलासा.. Realme 16 5G का India Launch इस दिन, नोट कर लो स्पेक्स और प्राइस रेंज

Realme की ओर से आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दे दी है कि कंपनी अपने रियलमी 16 5जी स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में कब लॉन्च करने वाली है। हालांकि, अगर आपको याद हो तो जनवरी में रियलमी की ओर से इंडिया के बाजार में Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जा चुका है, इस फोन के साथ रियलमी की यह स्मार्टफोन सीरीज पूरी हो जाने वाली है। कंपनी ने जानकारी दी है कि रियलमी अपने इस फोन को इंडिया के बाजार में 2 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। इसके अलावा एक दिन पहले ही यह भी जानकारी सामने आ चुकी है कि रिलयमी अपने इस फोन में एक 7000mAh की बैटरी रखने वाली है। Flipkart पर इसे लेकर एक पेज भी जारी कर दिया गया था। इससे फोन के डिजाइन और कैमरा के अलावा अन्य बहुत सी जानकारी भी सामने आई थी।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme 16 5G की इंडिया लॉन्च डेट से लेकर इंडिया प्राइस रेंज की डिटेल्स

Realme 16 5G स्मार्टफोन को कंपनी के अनुसार इंडिया के बाजार में 2 अप्रैल को लॉन्च किया जाने वाला है, फोन 12PM पर इंडिया के बाजार में लॉन्च हो जाएगा। इसे सेल के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर लाया जाने वाला है, इसके अलावा फोन को ऑफलाइन बाजार में भी सेल किया जा सकता है।

हालांकि, रियलमी के इस फोन के प्राइस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक के लिए सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि Realme 16 5G को इंडिया के बाजार में 30000 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि कीमत इस प्राइस रेंज के अंदर ही हो। अभी के लिए अगर Realme 16 Pro को देखा जाए तो इंडिया में इसे 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया था! अब देखना होगा रियलमी 16 का क्या प्राइस हो सकता है।

Realme 16 के स्पेक्स और फीचर

Realme की ओर से Flipkart की वेबसाइट और Realme की वेबसाइट पर ही कुछ जानकारी पहले से दे दी है। जैसे Realme 16 को इंडिया के बाजार में 7000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है, जो 60W की फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ फोन में मिल सकती है। इसके अलावा कंपनी की ओर से इस बैटरी को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि यह 6 साल तक सही प्रकार से काम करने वाली है।

कैमरा को देखा जाए तो Realme 16 5G स्मार्टफोन में एक 50MP का प्राइमेरी सोनी सेन्सर मिलने वाला है, जो OIS के साथ मिलेगा। इसके अलावा फोन में आपको एक 50MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिल सकता है। Realme के इस फोन को कंपनी 6.57-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च कर सकती है, इसमें 4200 निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट भी होगा। फोन को कंपनी MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर पर लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा इसमें आपको एंड्रॉयड 16 पर Realme UI 7.0 का सपोर्ट मिल सकता है। कंपनी फोन को 3 साल का OS और 4 साल का सिक्युरिटी अपडेट दे सकती है।

यह भी पढ़ें: अब घर बैठे लें PNG Gas Connection, ऑनलाइन अप्लाई का पूरा तरीका और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट, देखें संपूर्ण डिटेल्स

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo