Qualcomm Snapdragon 865 से जुड़ी जानकारी आई सामने, जानें…
फ्लैगशिप SoC से जुड़ी जानकारी आई सामने
क्वालकॉम इस साल के आखिर तक अपना नया फ्लैगशिप चिपसेट पेश कर सकता है हालांकि स्मार्टफोंस तक का अपना रास्ता यह चिपसेट अगले साल से ही शुरू करने की उम्मीद है लेकिन इस साल कम्पनी इसे उतारेगी। इस फ्लैगशिप SoC की कुछ डिटेल्स मशहूर टिप्सटर Roland Quandt ने ट्विटर पर स्नैपड्रैगन 865 के नाम से साझा की हैं।
Surveyटिप्सटर के मुताबिक, अगली जनरेशन का यह चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 के नाम से आएगा और इसे SM8250 मॉडल नंबर दिया गया है। उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि यह चिपसेट दो वैरिएंट्स में आएगा जिन्हें Kona और Huracan कोडनेम दिया गया है। दोनों वैरिएंट्स LPDDR5X RAMand UFS 3.0 फ़्लैश स्टोरेज सपोर्ट के साथ आएंगे।
Snapdragon 865 is what Qualcomm employees call the next gen high-end SoC (SM8250). There are two variants: Kona + Huracan. Both with support for LPDDR5X RAM and UFS 3.0. One likely with, one without integrated 5G modem (SDX55) – I guess. Also no clue which is the one w/ 5G in it.
— Roland Quandt (@rquandt) 14 June 2019
दोनों वैरिएंट्स में बड़ा अंतर यह होगा कि एक इनमें से 5G मॉडल (SDX55) होगा। हालांकि, अभी इसे पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि यह चिपसेट इसी तरह दो वैरिएंट्स में विभाजित होगा। इस नए चिपसेट को Galaxy S11 में पेश किया जा सकता है। स्नैपड्रैगन 865 में मौजूद 5G मॉडेम क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन X55 होगा जो कि स्नैपड्रैगन X50 मॉडेम पर अपग्रेड होगा।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile