पोको के नए फोन से जल्द उठेगा पर्दा, दमदार प्रॉसेसर और इन स्पेक्स से होगा लैस
POCO F3 GT को K40 Gaming जैसे समान स्पेक्स के साथ ऑफर किया जाएगा
Rs 25,000 से Rs 30,000 के बीच होगी POCO F3 GT की कीमत
POCO F3 GT के भारतीय लॉन्च की हुई पुष्टि
कई रिपोर्ट्स में सामने आया है कि पोको का अगला स्मार्टफोन भारत में POCO F3 GT के नाम से आएगा। आज POCO India ने स्मार्टफोन का पहला टीज़र भी मोनिकर के साथ पेश किया है। टीज़र से खुलासा हुआ है कि POCO F3 GT डायमेंसिटी 1200 चिपसेट द्वारा संचालित होगा।
Surveyटीज़र में Q3 कमिंग सून लिखा है। इससे पता चला है कि POCO F3 GT को जुलाई में पेश किया जा सकता है। इससे पता चला है कि यह Redmi K40 Gaming Edition का रीब्रांडेड वर्जन होगा जिसे पिछले महीने चीन में पेश किया गया है।
Redmi K40 Gaming Edition पहला गेमिंग-सेंट्रिक स्मार्टफोन है। डिवाइस के रियर कैमरा को RGB लाइटिंग के साथ पेश किया गया है और यह मेकेनिकल पॉप-अप गेमिंग शोल्डर बटन के साथ आता है। उम्मीद है कि POCO F3 GT को K40 Gaming जैसे समान स्पेक्स ऑफर करेगा लेकिन एक नए डिज़ाइन के साथ आएगा।
POCO F3 GT स्पेसिफिकेशन
POCO F3 GT में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है जो फुल HD+ रेजोल्यूशन के साथ आएगा और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। डिवाइस डायमेंसिटी 1200 चिपसेट द्वारा संचालित होगा और इसे 12GB LPDDR4x रैम व 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। यह फोन एंडरोइड 11 OS पर आधारित MIUI 12.5 पर काम करेगा।
F सीरीज़ का यह फोन 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से लैस होगा और डिवाइस में रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो शामिल है। फोन में 5,065mAh की बैटरी दी जाएगी जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। डिवाइस में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा और फोन में 3.5mm ऑडियो जैक दिया जाएगा।
POCO India के कंट्री डाइरेक्टर Anuj Sharma ने इंडिया टूड़े को बताया कि फोन की कीमत 350 euros से 400 euros रहेगी। इसका मतलब है कि फोन को भारत में Rs 25,000 से Rs 30,000 के बीच लॉन्च किया जाएगा।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile