7500mAh की बैटरी के साथ POCO C95 Pro हुआ लॉन्च.. कीमत के साथ देखें टॉप फीचर

HIGHLIGHTS

POCO ने अपने POCO C95 Pro को लॉन्च कर दिया है।

POCO के इस फोन में एक बड़ी 7500mAh की बैटरी मिलती है।

POCO के फोन के प्राइस से लेकर इसके टॉप फीचर तक, सब कुछ।

अभी कुछ समय पहले ही POCO C95 Pro को लेकर सामने आई एक रीटेल लिस्टिंग से फोन के स्पेक्स आदि को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई थी। हालांकि, अब POCO ने अपने इस फोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इसका मतलब है कि अब सभी के पास यह जानकारी है कि फोन का डिजाइन कैसा है, इसकी कीमत क्या है और इस फोन के टॉप फीचर कौन से हैं। आइए जानते हैं कि POCO की C Series के लेटेस्ट फोन में क्या मिलता है।

POCO X95 Pro की कीमत और सेल डिटेल्स

इस फोन को अभी के लिए सिंगापूर के बाजार में लॉन्च किया गया है। फोन के 6GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी ने 169 सिंगापूर डॉलर है, इसके अलावा इस फोन के 8GB रैम और 256GB मॉडल की कीमत 199 सिंगापूर डॉलर है। फोन को कंपनी ने ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर में लॉन्च किया है। इसे जल्द ही सेल के लिए भी लाया जाने वाला है।

POCO C95 Pro के टॉप फीचर

POCO C95 Pro में कंपनी ने एक 6.9-इंच की HD+ डिस्प्ले को जगह दी है। यह डिस्प्ले 1600×720 पिक्सेल रेजोल्यूशन से लैस है। इसके अलावा कंपनी इसे 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लेकर आई है। फोन की डिस्प्ले को सुरक्षा देने के लिए कंपनी ने इसमें Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन जोड़ा है।

परफॉरमेंस को देखा जाए तो ऐसा माना जा सकता है कि यह फोन अच्छी परफॉरमेंस दे सकता है। असल में, इमैन MediaTek का Helio G91-Ultra प्रोसेसर मिलता है, इसमें 8GB की रैम के साथ साथ 256GB की स्टॉरिज भी दी जा रही है। फोन की रैम को लेकर कंपनी का कहना है कि इसे यह फोन 16GB वर्चुअल रैम से लैस है। फोन को एंड्रॉयड 16 के साथ HyperOS 3 पर लॉन्च किया गया है।

फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी बड़ी बैटरी है। POCO की ओर से इस फोन में एक 7500mAh की बैटरी रखी गई है, जो 45W की चार्जिंग क्षमता से लैस है, इसके अलावा इसमें 22.5W की वाइर्ड रीवर्स चार्जिंग क्षमता भी मिलती हा। POCO का कहना है कि इस बैटरी के साथ ग्राहक 28 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक और 91 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देने में सक्षम है।

कैमरा आदि को देखा जाए तो POCO ने अपने इस फोन एमेम एक 50MP का में कैमरा को जगह दी है, इसके अलावा इसमें एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा भी है। फोन में डुअल वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता भी मिलती है। इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक मिलता है, इसमें Bluetooth 5.4 के अलावा NFC और IP64 रेटिंग भी मिलती है।

यह भी पढ़ें: फ्री में इंश्योरेंस बाँट रही BSNL..रिचार्ज करते ही मिलेगा कवर, साइबर फ्रॉड की भी नहीं रहेगी चिंता

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :