Oppo F19, A53s के अलावा ओप्पो के ये फोंस हो गए हैं बाज़ार में महंगे, जानें क्या है नया प्राइस…
Oppo F19, A53s 5G, A15s, A15, और A11K हुए भारत में महंगे
ये है ओप्पो F19 की नई कीमत
ओप्पो वैबसाइट पर लिस्टेड हुए नए दाम
Oppo ने भारत में कई स्मार्टफोंस के दाम बढ़ा दिए हैं। इस लिस्ट में कई बजट फोंस शामिल हैं जिनमें Oppo F19, A53s 5G, A15s, A15, और A11K के नाम शामिल हैं। ओप्पो की वैबसाइट पर नई कीमतें लाइव हो गई हैं और साथ ही अमेज़न इंडिया व फ्लिपकार्ट आदि पर भी नई कीमतें देखी जा सकती हैं।
Surveyबढ़ गई है Oppo F19, A53s 5G, A15s, A15, और A11K की कीमत
Oppo F19 के 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 18,990 हो गई है। बात करें Oppo A53s की कीमत की तो इस सस्ते 5G फोन को Rs 17,990 में सेल किया जा रहा है जिसकी पिछली कीमत Rs 16,990 थी। यह कीमत फोन के 8GB रैम व 128GB स्टोरेज के लिए है। डिवाइस का 6GB रैम व 128GB मॉडल अब Rs 15,990 में मिल रहा है।
Oppo A15s की कीमत में Rs 500 का इजाफा हुआ है और फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 12,490 है। A15 के वेरिएंट की कीमत में भी Rs 500 की बढ़ोतरी हुई है और आप इसे Rs 10,490 में खरीद सकते हैं। डिवाइस में 3GB रैम व 32GB स्टोरेज मिलता है। Oppo A11K की कीमत Rs 500 से बढ़ कर Rs 8,990 हो गई है और डिवाइस में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मिल रहा है।
Oppo F19 Specs
Oppo F19 एंडरोइड 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर काम करता है। इसमें 6.43 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह फोन ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 SoC, एड्रेनो 610 GPU द्वारा संचालित है और इसे 6GB रैम के साथ पेयर किया गया है।
कैमरा की बात करें तो Oppo F19 में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। फोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
OPPO A53s 5G Specs
यह मोबाइल फोन यानी OPPO A53s 5G को एंड्राइड 11 के साथ लॉन्च किया गया है, फोन में आपको एक 6.52-इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है, फोन में आपको 60Hz रिफ्रेश रेट मिल रहा है। फोन में आपको मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर मिल रहा है, फोन में आपको 8GB तक की रैम और 128GB स्टोरेज मिल रही है, जो आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
OPPO A15s
OPPO A15s स्मार्टफोन को एक 6.52-इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक सेल्फी कैमरा के लिए नौच भी मिल रहा है। फोन में आपको ओक्टा-कोर मीडियाटेक हेलिओ P35 प्रोसेसर भी मिल रहा है, साथ ही फोन में आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज भी मिल रही है। हालाँकि अब इस मोबाइल फोन को आप 4GB रैम और 128GB स्टोरेज में ले सकते हैं।
OPPO A15
अगर हम OPPO A15 मोबाइल फोन के स्पेक्स और फीचर्स की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फ़ो में आपको मीडियाटेक Helio P35 ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको 3GB की रैम मिल रही है। अगर हम स्टोरेज आदि की बात करें तो इस मोबाइल फोन में आपको 32GB की स्टोरेज मिल रही है, अगर आपको ज्यादा स्टोरेज चाहिए तो आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से इस स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं, आप इस स्टोरेज को 256GB तक बढ़ा सकते हैं।
Oppo A11k
Oppo A11k स्पेक्स के मामले में काफी हद तक Oppo A12 से मिलता है। Oppo A11k स्मार्टफोन में 6.22-inch की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है और इसके टॉप पर एक नौच दिया गया है। स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो P35 ओक्टा-कोर SoC द्वारा संचालित है जिसे PowerVR GE8320 GPU के साथ पेयर किया गया है। बायोमेट्रिक ओथेंटिकेशन के लिए रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। डिवाइस को दो रंगों डीप ब्लू और फ़्ल्वोइंग सिल्वर कलर में उतारा जा सकता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile