OPPO Reno6 series की लॉन्च डेट आई सामने, जानें किस दिन लॉन्च होने वाले हैं ओप्पो के ये तगड़े फोंस

HIGHLIGHTS

OPPO अपनी नई सीरीज के फोंस को यानी OPPO Reno6 सीरीज के फोंस को 27 मई को लॉन्च किया जाने वाला है

इस लॉन्च डेट के बारे में काफी समय से रुमर्स सामने आ रहे थे

ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस सीरीज में यानी OPPO Reno6 सीरीज में तीन नए फोंस को लॉन्च किया जाने वाला है

OPPO Reno6 series की लॉन्च डेट आई सामने, जानें किस दिन लॉन्च होने वाले हैं ओप्पो के ये तगड़े फोंस

OPPO अपनी नई सीरीज के फोंस को यानी OPPO Reno6 सीरीज के फोंस को 27 मई को लॉन्च किया जाने वाला है। इस लॉन्च डेट के बारे में काफी समय से रुमर्स सामने आ रहे थे, लेकिन अब इस बात की पुष्टि की जा चुकी है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस सीरीज में यानी OPPO Reno6 सीरीज में तीन नए फोंस को लॉन्च किया जाने वाला है। इन फोंस की बात करें तो यह OPPO Reno 6, reno 6 Pro और Reno 6 Pro+ होने वाले हैं। अगर हम OPPO Reno 6 Pro+ मोबाइल फोन की बात करें तो यह एक हाई-एंड मोबाइल फोन होने वाला है। कुछ रुमर्स की बात करें तो आपको बता देते हैं कि क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 870 प्रोसेसर इस मोबाइल फोन में होने वाला है। हालाँकि ऐसा भी हो सकता है कि इस मोबाइल फोन में आपको स्नेपड्रैगन 888 चिप मिल सकती है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अगर हम वेइबो पर पोस्ट किये गए पोस्टर की बात करें तो आपको बता देते हैं कि कंपनी ने यहाँ कितने फोंस आने वाले हैं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं आई है। हालाँकि कंपनी यहाँ Reno 6 Series के बारे में जानकारी आ रही है जो एक वाटरप्रूफ डिवाइस होने वाला है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि OPPO Reno 6 सीरीज के स्पेक्स के बारे में आगामी इवेंट में आपको जानकारी मिलने वाली है। लेकिन जो स्पेक्स अभी तक सामने आये हैं, उन्हें लेकर भी ऐसा माना जा रहा है कि यह सही हैं, इनके साथ ही फोंस आने वाले हैं। अगर हम नए फोन यानी Reno 6 के बारे में चर्चा करें तो इसकी कीमत CNY 2,500 यानी लगभग Rs 28,600 के आसपास बेस वैरिएंट मिलने वाला है।

Reno 6 Pro में मिल सकते हैं ये स्पेक्स

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Reno 6 Pro को मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 5G SoC के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन एंडरोइड 11 पर काम करेगा। डिवाइस में 6.55 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले मिलेगी जिसका रेजोल्यूशन 1,080 X 2,400 पिक्सल है और इसकी रिफ्रेश रेट 90Hz है। कैमरा की बात करें तो डिवाइस में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में दो 2,200mAh की बैटरी मिल सकती है और ओप्पो फोन के साथ 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दे सकता है। डिवाइस का डायमेन्शन 160×73.1×7.6mm हो सकता है।

Reno 6 Pro+ में मिलेंगे ये स्पेक्स

Oppo Reno 6 Pro+ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 5G SoC द्वारा संचालित होगा। स्मार्टफोन एंडरोइड 11 पर आधारित कलर OS UI पर काम करेगा। इस हाई एंड वेरिएंट में भी Reno 6 Pro जैसी ही डिस्प्ले मिलेगी और साथ ही फ्रंट कैमरा के लिए पंच-होल को भी शामिल किया जाएगा। इस फोन में 2,200mAh की एक डुअल-सेल बैटरी मिल सकती है जो कुल 4,400mAh की बैटरी होगी। डिवाइस को 65W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। डिवाइस का डायमेन्शन 160.8×72.5×7.99 मिमी होगा।

फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile