Oppo Reno 9 सीरीज चीन में नवंबर के महीने में लॉन्च की गई थी जिसमें तीन मॉडल्स Reno 9, Reno 9 Pro और Reno 9 Pro+ शामिल थे। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने दो अन्य फोंस रिवील किए हैं जो कि Oppo Find N2 और Find N2 Pro फोल्डेबल स्मार्टफोंस हैं। PriceBaba की ओर से इन फोंस का लॉन्च टाइम फ्रेम रिवील किया गया है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
यह जानकारी मिली है कि ये स्मार्टफोंस फोंस साल 2023 के बीच में लॉन्च होने की संभावना है। यह कहना अभी मुश्किल होगा कि दोनों फोंस की स्पेसिफिकेशंस एक जैसी होंगी या नहीं।
चीनी मार्केट में Reno 9 और Reno 9 Pro दोनों ही 6.7-इंच AMOLED FHD+ 120Hz डिस्प्ले के साथ उपलब्ध हैं। दोनों स्मार्टफोंस स्नैप्ड्रैगन 778G और डायमेंसिटी 8100-मैक्स चिपसेट्स पर चलते हैं। स्मार्टफोंस 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं।
कैमरा की बात करें तो, दोनों ही फोंस में एक 32-मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया है। Reno 9 में एक ड्यूअल कैमरा सिस्टम ऑफर किया गया है जिसमें एक 64MP मेन कैमरा के साथ एक 2MP कैमरा शामिल है। दूसरी ओर, इसमें कुछ अपग्रेड ऑफर करते हुए इसके Pro एडिशन मॉडल में एक 50MP मेन कैमरा के साथ एक 8MP ड्यूअल कैमरा सिस्टम दिया है।
डिवाइसेज की बैटरी को देखें तो, दोनों मॉडल्स में एक 4500 mAh बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Find N2 flip में एक 6.8-इंच E6 AMOLED फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर किया जा सकता है। फोन के फ्रंट पर एक 32-मेगापिक्सल कैमरा और बैक पर एक ड्यूयअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें एक 50- मेगापिक्सल मेन कैमरा और 8-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल हो सकते हैं। स्मार्टफोन 4,300 mAh बैटरी के साथ आ सकता है जिसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile