Oppo Reno 8 और Oppo Reno 8 Pro हुए लॉन्च, 32MP का शानदार सेल्फ़ी कैमरा और 80W की फास्ट चार्जिंग से लैस, देखें कीमत
ओप्पो ने अपनी रेनो सीरीज़ के तहत दो नए स्मार्टफोन्स - ओप्पो रेनो 8 और ओप्पो रेनो 8 प्रो को पेस कर दिया है।
यह दोनों ही स्मार्टफोन पूरी तौर पर फोटोग्राफी पर केंद्रित यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं।
दोनों ही स्मार्टफोन 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, और दोनों में ही आपको Android 12-आधारित ColorOS 12.1 का सपोर्ट मिल रहा है।
ओप्पो ने अपनी रेनो सीरीज़ के तहत दो नए स्मार्टफोन्स - ओप्पो रेनो 8 और ओप्पो रेनो 8 प्रो को पेस कर दिया है। यह दोनों ही स्मार्टफोन पूरी तौर पर फोटोग्राफी पर केंद्रित यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। हालांकि इसके बाद भी दोनों ही स्मार्टफोन्स में कुछ अंतर देखने को जरूर मिलता है। प्रो मॉडल कंपनी के मैरिसिलिकॉन एक्स चिप के साथ पेश किया गया है, इस बारे में काफी समय से चर्चा भी चल रही थी। इसके माध्यम से ही स्मार्टफोन की फोटोग्राफी बेहद अलग मोड़ पर चली जाती है। हालांकि इसके अलावा दोनों ही स्मार्टफोन 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, और दोनों में ही आपको Android 12-आधारित ColorOS 12.1 का सपोर्ट मिल रहा है।
Oppo Reno 8 और Oppo Reno 8 Pro की इंडिया में कीमत
दोनों स्मार्टफोन में सिंगल स्टोरेज ऑप्शन और दो कलर वेरिएंट हैं। ओप्पो रेनो 8 की सिंगल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है, जबकि प्रो मॉडल में एकमात्र 12GB रैम और 256GB स्टोरेज यूनिट आपको 45,999 रुपये में मिलेगा।
अगर आप जानना चाहते हैं कि आखिर आप Oppo Reno 8 को कौन कौन से कलर ऑप्शन में ले सकते हैं तो आपको जानकारी के लिए बता देते है कि आप इसे शिमर गोल्ड और शिमर ब्लैक कलर ऑप्शन में चुनाव करके खरीद सकते हैं। दूसरी ओर, प्रो मॉडल में ग्लेज़ेड ग्रीन और ग्लेज़्ड ब्लैक कलर ऑप्शन आपको मिल रहे हैं।
भारत में ओप्पो रेनो 8 और रेनो 8 प्रो की सेल क्रमशः 25 जुलाई और 19 जुलाई से शुरू होगी। ग्राहक दोनों स्मार्टफोन्स को ओप्पो इंडिया चैनल्स और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
Oppo Reno 8 Pro में कैसे मिल रहे हैं स्पेक्स और फीचर
रेनो 8 प्रो 6.7 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन प्रदान करता है। डिस्प्ले में सिंगल 32-मेगापिक्सेल सोनी IMX709 कैमरा सेंसर दिया गया है, जो आपको होल-पंच डिजाइन में नजर आने वाला है। यह MediaTek डाइमेंसिटी 8100-Max चिपसेट से लैस है, आपको जानकारी के लिए यह भी बात देते है कि यह प्रोसेसर OnePlus 10R में भी देखा जा चुका है। फोन एंड्रॉइड 12-आधारित ColorOS 12.1 पर चलता है, और कंपनी ने स्पष्ट किया है कि फोन को दो साल का एंड्रॉइड अपडेट मिलेगा।
इसके रियर कैमरा मॉड्यूल में शार्प इमेज और वीडियो के लिए फेज डिटेक्शन AF (PDAF) के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 2-मेगापिक्सल का एक अन्य कैमरा है। फ्रंट में AF के साथ 32-मेगापिक्सल का शूटर मिलता है।
अन्य प्रमुख विशेषताओं में 4,500mAh की बैटरी, 5G, फेस अनलॉक, एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, डुअल-स्टीरियो स्पीकर और NFC शामिल हैं। ओप्पो का कहना है कि रेनो 8 प्रो बंडल किए गए 80W चार्जर के साथ 11 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है, अब यह तो इस फोन के रिव्यू के बाद ही साफ होने वाला है कि आखिर यह बात कितनी सच है।
Oppo Reno 8 के स्पेक्स और फीचर कैसे हैं?
रेनो 8 रेनो 8 प्रो से काफी अलग नहीं है। सबसे पहले, इसमें प्लास्टिक बिल्ड है, जबकि प्रो मॉडल में ग्लास बैक मिलता है। इसका मतलब है कि दोनों ही फोन्स में पहले अंतर के तौर पर आप इस चीज को देख सकते हैं। हालांकि इसके अलावा इसमें आपको एक 90Hz रिफ्रेश रेट वाली फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन (2,400x1,080 पिक्सल) के साथ 6.4 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है। फोन में आपको मीडियाटेक 1300 प्रोसेसर दिया जा रहा है।
इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में समान सेंसर है, हालांकि इसमें OV02B10 2-मेगापिक्सेल सेंसर के बजाय 2-मेगापिक्सेल GC02M1 मैक्रो सेंसर मिलता है। फोन में आपको एक 32-मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर भी मिलता है। इसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी भी मिलती है।