Oppo Reno 6 को 65W चार्जर के साथ ऑनलाइन देखा गया, बहुत जल्द लॉन्च हो सकता है फोन

HIGHLIGHTS

Oppo Reno 6 को दिया जाएगा 65W चार्जर

ओप्पो के नए फोन पर चल रहा है काम

Oppo Reno 6 को दिया जा सकता है 5G कनेक्टिविटी का साथ

Oppo Reno 6 को 65W चार्जर के साथ ऑनलाइन देखा गया, बहुत जल्द लॉन्च हो सकता है फोन

Oppo के आगामी स्मार्टफोन Oppo Reno 6 के बारे में लगातार चर्चा चल रही है। इस ही बीच कंपनी ने एक डिवाइस को चीन की 3C सर्टिफिकेशन वैबसाइट पर देखा गया है, जहां से इसके कुछ खास फीचर्स की जानकारी हाथ लगी है। लिस्टिंग के मुताबिक, यह डिवाइस Oppo Reno 6 होगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में…

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, आगामी Oppo Reno 6 PEQM00 मॉडल नंबर के साथ 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्टेड है। लिस्टिंग के मुताबिक, यह डिवाइस 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा और इसे 65W चार्जर के साथ लाया जाएगा। अभी डिवाइस के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है। पिछली रिपोर्ट की मानें तो PEQM00 मॉडल नंबर वाले इस फोन को मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रोसेसर, 12GB रैम, 6.43 इंच OLED स्क्रीन और 4,400mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा।

ओप्पो ने अभी अपकमिंग Oppo Reno 6 की लॉन्च डेट, कीमत और फीचर की कोई जानकारी नहीं दी गई है। लीक्स की मानें तो इस फोन को अगस्त में पेश किया जाएगा और इसकी कीमत प्रीमियम फोन जितनी होगी।

हाल ही में ओप्पो ने किफायती 5G फोन Oppo A53s को भारत में लॉन्च किया था। स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत Rs 14,990 है। डिवाइस में 6.52 इंच HD प्लस डिस्प्ले दी गई है। फोन में ओक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रॉसेसर और 5000mAh बैटरी दी गई है।

Oppo A53s के फ्रंट पर 8MP का कैमरा दिया गया है। डिवाइस के रियर पैनल पर 13MP प्राइमरी कैमरा, 2MP डेप्थ सेन्सर और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। Oppo A53s फोन ColorOS 11.1 बेस्ड एंड्राइड 11 पर काम करता है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, ड्यूल सिम, ब्लुटूथ 5.0, GPS, टाइप-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile