Oppo R15 स्मार्टफोन 31 मार्च को किया जा सकता है लॉन्च; आधिकारिक पोस्टर से हुआ खुलासा
एक आधिकारिक पोस्टर से यह सामने आया है कि Oppo अपने Oppo R15 स्मार्टफोन को 31 मार्च को लॉन्च करने जा रहा है। यह भी सामने आ रहा है कि स्मार्टफोन को 16MP Sony IMX519-आधारित कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है।
Oppo जल्द ही अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को लॉन्च कर सकता है। आपको बता दें कि चीन की सोशल मीडिया साइट यानी वेइबो के माध्यम से एक आधिकारिक पोस्टर से यह सामने आ रहा है कि Oppo R15 Duo स्मार्टफोंस को 31 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि कंपनी के यह स्मार्टफोंस दुनिया के ऐसे पहले स्मार्टफोंस होने वाले हैं, जो सोनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप इमेज सेंसर IMX519 के साथ पेश किये जाने वाले हैं।
Surveyइस पोस्टर के अनुसार, इन स्मार्टफोंस के लॉन्च को टीवी पर भी दिखाया जाने वाला है, इस लॉन्च को Zhejiang Satellite TV पर दिखाया जाने वाला है। इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि एक अन्य पोस्टर से यह भी सामने आ रहा है कि इस लॉन्च में चीनी एक्टर Zhang Yishan भी होंगे, और यह इसके ब्रांड एम्बेसडर भी होंगे।
स्मार्टफोंस से लेकर हेडफोंस और स्पीकर्स तक, अमेज़न इंडिया पर इन प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट की मची धूम
इसके अलावा अगर इन स्मार्टफोंस के फीचर्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि Oppo R15 स्मार्टफोन में आपको एक 6.28-इंच की एक 19:9 की AMOLED डिस्प्ले होने वाली है, जो 2280×1080 पिक्सेल रेजोल्यूशन के साथ स्मार्टफोन में देखी जा सकती है। फोन में मीडियाटेक अक नया हेलिओ P60 प्रोसेसर होने के आसार हैं, इसके अलावा इसमें एक 6GB की रैम भी होगी। फोन में इंटरनल स्टोरेज के तौर पर 128GB स्टोरेज मौजूद है।
अगर स्मार्टफोन में मौजूद कैमरा आदि की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इसमें एक ड्यूल कैमरा सेटअप यानी 16+5 मेगापिक्सल का एक रियर कैमरा होने वाला है । साथ ही इसमें एक 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कमेरा भी होगा। स्मार्टफोन एंड्राइड 8।1 Oreo के साथ लॉन्च किया किया जाने वाला है। इसके अलावा इसमें एक 3450mAh क्षमता की बैटरी भी होने वाली है। यह डिवाइस Oppo की VOOC चार्जिंग तकनीकी से लैस होने वाला है।
फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं 10,000 रूपये के अन्दर ये स्मार्टफोंस
इसके अलावा अन्य दूसरे स्मार्टफोन यानी Oppo R15 Dream Mirror Edition में आपको एक 6.28-इंच की 19:9 AMOLED डिस्प्ले 2280×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ मिलने वाली है। फोन में क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 660 प्रोसेसर मिलने वाला है, इसके अलावा इसमें भी 6GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलने वाली है। इस स्मार्टफोन में भी एक ड्यूल कैमरा सेटअप होने वाला है, इसमें एक 16+20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होने वाला है, और फोन में एक 3300mAh क्षमता की बैटरी भी होने वाली है।
Team Digit
Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile
