OPPO K14 Plus India launch date Announced 8000mAh battery and more specs confirmed
Oppo अपनी लोकप्रिय ‘K’ सीरीज के अंदर एक नया और पावरफुल मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे देश में आधिकारिक तौर पर Oppo K14 Plus 5G को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इसे लेकर एक अलग से माइक्रोसाइट लाइव की गई है, यहीं से फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स, रैम-स्टोरेज कॉन्फिगरेशन, कलर ऑप्शन्स और प्राइस आदि की भी डिटेल्स सामने आई हैं। आइए इन सभी डिटेल्स को एक एक करके जानते हैं।
फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार, Oppo K14 Plus 5G को भारत में 45,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है, ऐसा भी कह सकते हैं कि फोन को इस प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस इस सेगमेंट का सबसे स्मूद फोन होने वाला है? कीमत को देखा जाए तो यह स्टैंडर्ड मॉडल Oppo K14 5G की तुलना में काफी प्रीमियम होगा, जिसकी शुरुआती कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 25,999 रुपये और 6GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। यह नया फोन फ्लैट रियर पैनल के साथ दो आकर्षक कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया जाने वाला है।
A display that keeps up with the way you see the world. The #OPPOK14Plus 5G features a 1.5K AMOLED Ultra Bright Display for crisp details and clear viewing; even under bright sunlight.
— OPPO India (@OPPOIndia) September 25, 2026
Know more on Flipkart – https://t.co/K0JVOUDVQF#PoweredToPerformBuiltToLast #OPPOK14Series pic.twitter.com/ML3R66t5tX
फोन में एक 6.8-इंच का बड़ा 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 144Hz तक के अल्ट्रा-स्मूथ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन की स्क्रीन पर 450 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 3,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलने वाली है, इसके कारण ही इसकी डिस्प्ले ओ तेज सूरज की रोशनी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह अंधेरी नहीं होगी। इसके साथ ही फोन में आधुनिक अंडर-डिस्प्ले बायोमेट्रिक्स और बेजल-लेस व्यूइंग एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा।
A new standard of everyday performance is here. Meet the #OPPOK14Plus 5G, built to perform, with the durability to go the distance.
— OPPO India (@OPPOIndia) September 23, 2026
Launching 29th September, on Flipkart. Stay tuned!
Know more – https://t.co/K0JVOUDo17#PoweredToPerformBuiltToLast #OPPOK14Series pic.twitter.com/0NZiXu5BOo
परफॉर्मेंस को देखा जाए तो कंपनी यह शेयर कर चुकी है कि फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर होने वाला है। कंपनी का दावा है कि इस प्रोसेसर ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 10,00,000 (10 लाख) से ज्यादा स्कोर हासिल किया है। इसमें 8GB रैम के साथ 8GB तक वर्चुअल रैम एक्सपेंशन का सपोर्ट मिलेगा, जिससे कुल 16GB तक रैम का फायदा उठाया जा सकेगा। इसके साथ 256GB की तेज ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है।
फोन को हैवी टास्क और गेमिंग के दौरान ठंडा रखने के लिए 5,000 वर्ग मिमी हीट डिसिपेशन एरिया वाला ‘SuperCool वेपर चैंबर’ कूलिंग सिस्टम लगाया गया है।
Meet the power behind smoother, faster performance.
— OPPO India (@OPPOIndia) September 24, 2026
The #OPPOK14Plus 5G, powered by MediaTek Dimensity 7360 MAX, handles everyday tasks and intensive multitasking with ease.
Know More on Flipkart – https://t.co/K0JVOUDo17#PoweredToPerformBuiltToLast #OPPOK14Series pic.twitter.com/hf86zPmJQL
पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो नॉर्मल इस्तेमाल में आसानी से कई दिनों का बैटरी बैकअप दे सकती है। फोन में मजबूती और ड्यूरेबिलिटी को देखा जाए तो ओप्पो ने इसे सुरक्षा का बेस्ट कवच भी दिया है। इस फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K की मल्टीपल प्रोटेक्शन रेटिंग्स मिलती हैं।
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का फ्रन्ट कैमरा मिलने वाला है। सॉफ्टवेयर को देखते हैं तो फोन को कंपनी Android 16 पर लॉन्च करने वाली है, यह फोन ColorOS 16 पर आने वाला है।
यह भी पढ़ें: 40,000 रुपये से कम में आने वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन्स, Vivo V70 FE भी लिस्ट में शामिल