Oppo F7 स्मार्टफोन के पूरे स्पेक्स 26 मार्च को इसके लॉन्च के पहले ही आये सामने, इन खूबियों के साथ किया जा सकता है पेश

HIGHLIGHTS

Oppo F7 स्मार्टफोन को लेकर अभी तक काफी कुछ जानकारी सामने आ चुकी है, और इस बार इसके सभी स्पेक्स सामने आये हैं।

Oppo F7 स्मार्टफोन के पूरे स्पेक्स 26 मार्च को इसके लॉन्च के पहले ही आये सामने, इन खूबियों के साथ किया जा सकता है पेश

अभी कुछ दिन पहले ही ऐसा सामने आया था कि Oppo F7 स्मार्टफोन को 26 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि इस स्मार्टफोन को लेकर कई बार लीक सामने आ चुके हैं, लेकिन अभी तक सामने आये कुछ लीक्स में कुछ भी साफ तौर पर सामने आया था, ऐसा भी कह सकते हैं कि इस डिवाइस के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई थी। लेकिन इसके लॉन्च के कुछ दिन पहले आये एक नए लीक में स्मार्टफोन में इस स्मार्टफोन के सभी स्पेक्स के बारे में जानकारी सामने आई है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस बार सामने आये लीक में स्मार्टफोन के बारे में सब सामने आ चुका है, हालाँकि अभी यह महज एक लीक ही है, क्योंकि कंपनी के ओर से अभी इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। अब हम आशा कर रहे हैं, कि 26 को इसके लॉन्च के समय यह इन्हीं स्पेक्स के साथ लॉन्च हो। Oppo में इस स्मार्टफोन को लेकर मीडिया को न्योता भी दे दिया है, यह इवेंट मुंबई में 26 मार्च को होने वाला है। 

Paytm मॉल पर इन टेलिविज़ंस पर मिल रहे ख़ास ऑफर्स

अगर हम इसके स्पेक्स पर ध्यान दें तो आपको बता देते हैं कि स्मार्टफोन में एक 6.23-इंच की एक notch डिजाईन वाली LED डिस्प्ले हो सकती है। इसके अलावा आपको बता दें कि Oppo की ओर से इसे सुपर फुल स्क्रीन नाम दिया जा रहा है। यह एक FHD+ स्क्रीन है, जो 2280×1080 पिक्सल के साथ आएगी, साथ ही यह एक 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ लॉन्च की जा सकती है। 

जानिये 5 हजार से 20 हजार तक की कीमत में आने वाले सबसे शानदार स्मार्टफोंस के बारे में

फोन में एक ओक्टा-कोर मीडियाटेक हेलिओ P60 प्रोसेसर होने के आसार हैं। यह प्रोसेसर AI आधारित क्षमताओं से लैस होने वाला है। आपको बता दें कि अगर कैमरा की चर्चा करें तो Oppo ऐसी पहली कंपनी है, जो AI आधारित सेल्फी कैमरा को लई थी। इस स्मार्टफोन में एक 25-मेगापिक्सल का AI आधारित सेल्फी कैमरा होने वाला है, साथ ही इसमें एक 16-मेगापिक्सल का एक रियर कैमरा भी इसमें होने वाला है। 

Via

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo