OPPO ने भारत में OPPO F35 5G सीरीज की लॉन्च डेट का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। नई सीरीज अगले हफ्ते देश में पेश की जाएगी। लॉन्च से पहले OPPO ने दोनों स्मार्टफोन्स का डिजाइन और कैमरा से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी साझा की हैं। दोनों डिवाइसेज़ के सेल्फी कैमरा रेज़ोल्यूशन और Pro वेरिएंट के 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट का खुलासा हो गया है। फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कई डिटेल्स पहले लीक हो चुकी हैं।
OPPO F35 5G सीरीज भारत में 5 अक्टूबर को लॉन्च होगी। कंपनी के टीजर में ऑरेंज कलर का एक फोन दिखाई देता है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। माना जा रहा है कि यह F35 Pro हो सकता है। वहीं ब्लू कलर वाले मॉडल में पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल के अंदर डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जो स्टैंडर्ड F35 होने की संभावना है।
कंपनी ने कन्फर्म किया है कि दोनों फोन में 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके साथ NaturalTone 2.0 फीचर दिया जाएगा। Pro मॉडल की खासियतों में फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी शामिल हो सकती है।
लीक हुई जानकारी के अनुसार, OPPO F35 में 6.57 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek 6360 चिपसेट दिया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो F35 में 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी के लिए 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की बात लीक में कही गई है।
OPPO F35 को 6GB+128GB और 8GB+128GB वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इसकी कीमत 35,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच रहने की संभावना है। फोन Wave Blue, Titanium Grey और Mist Pink कलर ऑप्शन में आ सकता है।
लीक के मुताबिक, OPPO F35 Pro में MediaTek 7360 Max चिपसेट मिलेगा। फोन में 5,000mm² का बड़ा VC Cooling System दिए जाने की बात सामने आई है। Pro मॉडल भी 8,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में OIS के साथ 50MP का बड़ा सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। फ्रंट में भी 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर होने की उम्मीद है।
लीक के अनुसार, भारत में OPPO F35 Pro की कीमत 45,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच हो सकती है।
यह भी पढ़ें: पुरानी कीमत में iPhone 17 खरीदने का बेहतरीन मौका.. iPhone 15 पर भी धमाका ऑफर