पुरानी कीमत में iPhone 17 खरीदने का बेहतरीन मौका.. iPhone 15 पर भी धमाका ऑफर

HIGHLIGHTS

iPhone 18 Pro Series के लॉन्च के बाद iPhone 17 Series के प्राइस बढ़ा दिए गए थे।

अब फेस्टिव सेल से पहले iPhone 17 को इसकी पुरानी कीमत में खरीदा जा सकता है।

iPhone 15 पर साल की सबसे बेस्ट डील में खरीदा जा सकता है।

पुरानी कीमत में iPhone 17 खरीदने का बेहतरीन मौका.. iPhone 15 पर भी धमाका ऑफर

Apple की ओर से अभी हाल ही में नई iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च किया गया, इसके बाद सभी को लग रहा था कि iPhone 17 Series के अलावा अन्य सीरीज के प्राइस भी कम होंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं, बल्कि पुरानी सीरीज के प्राइस और बढ़ गए। iPhone 15 से लेकर iPhone 17 तक के प्राइस बढ़ा दिए गए। ऐसे में, जो भी यूजर्स नए iPhone को खरीदने की सोच रहे थे, उनका मानो दिल ही टूट गया। हालांकि, अगर आप iPhone 17 को पुरानी कीमत में ही खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास एक मौका है। असल में, त्योहारों के इस मौसम में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट अपने यूजर्स को एक बेहतरीन डील दे रही है, इस ऑफर में फेस्टिव सेल यानि फ्लिपकार्ट की सालाना मेगा सेल Big Billion Days 2026 की आधिकारिक शुरुआत 9 अक्टूबर से पहले ही iPhone 17 को इसकी पुरानी कीमत में खरीदा जा सकता है, इसके अलावा iPhone 15 पर भी बेहतरीन डील मिल रही है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

सेल से पहले ही सस्ते में मिल रहा iPhone 17

सेल के लाइव होने से पहले ही कंपनी ने अपने टीजर बैनर में इन दोनों फोन्स को सस्ते में खरीदने के लिए यूजर्स को प्रेरित किया है। असल में, अब जाहिर हो चुका है कि सेल के दौरान iPhone 17 और iPhone 15 को डिस्काउंटेड प्राइस में खरीदा जा सकता है। कंपनी की ओर से जारी किए गए प्राइज पोस्टर के अनुसार, ग्राहक सेल के दौरान इन दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को उनकी बढ़ी हुई कीमत के स्थान पर इनकी पुरानी यानि लॉन्च प्राइस से भी कम में खरीद सकते हैं। यह डील उन यूज़र्स के लिए सुनहरा मौका है, जो अपने पुराने फोन से एप्पल इकोसिस्टम में अपग्रेड करने की योजना बना रहे हैं।

लॉन्च प्राइस से सस्ते में मिलेगा iPhone 17

अभी हाल ही में हमने iPhone 18 Pro Series के लॉन्च बाद से देखा है कि iPhone 17 की कीमत बढ़ा दी गई है, इस फोन के 256GB स्टॉरिज वाले मॉडल को आप 99,900 रुपये में खरीद सकते हैं, यह प्राइस इसकी असल कीमत से 20000 रुपये के आसपास ज्यादा है। इस फोन फोन को 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। बिग बिलियन डेज सेल के दौरान बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस को मिलाकर इसे मात्र 79,999 रुपये के प्रभावी शुरुआती प्राइस में खरीदा जा सकेगा। ऐसे ही iPhone 15 को भी बेहद ही सस्ते में खरीदा जा सकता है।

iPhone 17 के स्पेक्स और फीचर

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iPhone 17 में 6.3-इंच का 120Hz प्रोमोशन (ProMotion) सपोर्ट वाला सुपर रेटिना डिस्प्ले और Apple का फ्लैगशिप A19 चिपसेट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो अल्ट्रा-शार्प 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और बेहतरीन लो-लाइट फोटो क्वालिटी सुनिश्चित करता है। वहीं क्रिस्टल क्लियर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसके फ्रंट में 18-मेगापिक्सल का नया कैमरा मौजूद है।

iPhone 15 को कौड़ियों के भाव खरीदने का सुनहरा मौका

63,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर आप iPhone 15 को भी खरीद सकते हैं। अगर आप 65,000 रुपये के आसपास के बजट ब्रैकेट में एक प्रीमियम आईफोन तलाश रहे हैं, तो आपके लिए iPhone 15 पर मिलने वाला ऑफर बेहद आकर्षक है। सेल के दौरान बैंक डिस्काउंट्स और लागू ऑफर्स के बाद यह हैंडसेट 63,999 रुपये की कीमत में मिलने वाला है।

iPhone 15 में भी 48-मेगापिक्सल का मेन डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है, जो दिन के उजाले के साथ-साथ नाइट फोटोग्राफी में भी शानदार डिटेल्स कैप्चर करने में सक्षम है। इसके फ्रंट में फेसटाइम और सेल्फी के लिए 12-मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ कैमरा मिलता है। प्रीमियम एल्युमिनियम और ग्लास फिनिश के साथ डायनामिक आइलैंड (Dynamic Island) फीचर से लैस यह फोन आज भी अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी आईफोन्स में गिना जाता है।

यह भी पढ़ें: iPhone 17 Pro सस्ता खरीदने का सुनहरा मौका! Amazon-Flipkart नहीं, इस जगह गिर गई कीमत

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile