iPhone 17 Pro सस्ता खरीदने का सुनहरा मौका! Amazon-Flipkart नहीं, इस जगह गिर गई कीमत

iPhone 17 Pro सस्ता खरीदने का सुनहरा मौका! Amazon-Flipkart नहीं, इस जगह गिर गई कीमत

भारत में फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले ही रिटेलर्स ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर आकर्षक ऑफर्स देना शुरू कर दिया है। हाल ही में iPhone 18 Pro सीरीज के लॉन्च के बाद अब पिछली जनरेशन के iPhone 17 Pro मॉडल पर भी बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। Croma पर iPhone 17 Pro के 256GB वेरिएंट को धमाकेदार ऑफर्स के साथ 1,27,000 रुपये से भी कम की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकता है। हालांकि, यह कीमत तभी मिलेगी जब ग्राहक ऑफर में मिलने वाले ज्यादा से ज्यादा बेनिफिट्स का फायदा उठा पाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

iPhone 17 Pro पर मिल रहा इतना डिस्काउंट

iPhone 17 Pro के 256GB वेरिएंट की असली कीमत 1,34,900 रुपये है। Croma के ऑफर में इस फोन पर 4,410 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद फोन की कीमत घटकर 1,30,490 रुपये रह गई है।

इसके अलावा एलिजिबल ग्राहकों को 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है। अगर ग्राहक इस ऑफर को लेने में कामियाब हो जाता है, तो iPhone 17 Pro की प्रभावी कीमत 1,26,490 रुपये रह जाएगी। इसके अलावा, जो लोग एक बार में पूरी कीमत नहीं चुका सकते, उनके लिए 6,143 प्रतिमाह का ईएमआई विकल्प भी उपलब्ध है।

iPhone 17 Pro Max पर भी मिल रहा ऑफर

Croma का यह ऑफर iPhone 17 Pro Max 256GB पर भी लागू है। इस मॉडल की असली कीमत 1,49,900 रुपये है। ऑफर के तहत 5,910 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलने के बाद इसकी कीमत 1,43,990 रुपये रह गई है।

एलिजिबल खरीदारों के लिए 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी उपलब्ध है। इस ऑफर का फायदा उठाने के बाद फोन की प्रभावी कीमत और घटकर 1,39,990 रुपये हो जाएगी। यहां ईएमआई प्लान 6,778 रुपये प्रतिमाह से शुरू होता है।

यह भी पढ़ें: बेटी की तलाश में भटकती मां की कहानी, 7 एपिसोड की ये सीरीज देती है रहस्य और थ्रिलर का ओवरडोज़

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile