बेटी की तलाश में भटकती मां की कहानी, 7 एपिसोड की ये सीरीज देती है रहस्य और थ्रिलर का ओवरडोज़

HIGHLIGHTS

रिलीज के 24 घंटे में टॉप ट्रेंडिंग में पहुंची ये सीरीज।

जाकिर खान और समय रैना के शोज को पीछे छोड़ बनी नंबर-1।

मिस्ट्री, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है सीरीज की कहानी।

बेटी की तलाश में भटकती मां की कहानी, 7 एपिसोड की ये सीरीज देती है रहस्य और थ्रिलर का ओवरडोज़

ओटीटी पर एक नई वेब सीरीज आई है, जिसने जाकिर खान के शो, चुंबक सीरीज, समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट समेत कई ट्रेंडिंग सीरीज को पछाड़ खुद नंबर-1 की कुर्सी पर बैठ गई है। यह वेब सीरीज़ मिस्ट्री और थ्रिल से भरी हुई है। सीरीज का ट्रेलर पहले ही दर्शकों को खूब पसंद आया था। अब सीरीज रिलीज होते ही दर्शकों को इतनी पसंद आ गई है कि इसे धड़ल्ले से देखा जा रहा है। आलम यह है कि सिर्फ 24 घंटे में ही सीरीज टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में राज कर रही है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

ओटीटी पर राज कर रही है ये सीरीज़

इतने हिंट्स देने के बाद अब तक तो आप समझ ही चुके होंगे की हम कौन सी सीरीज़ की बात करने जा रहे हैं, फिर भी हम बता देते हैं की यहां हम शक: ट्रस्ट नो वन की बात कर रहे हैं। परिणीति चोपड़ा स्टारर वेब सीरीज को लेकर काफी बेताबी थी। अब चूंकि सीरीज रिलीज हो गई है तो लोग इसे पसंद कर रहे हैं। और अब यह सीरीज़ ओटीटी पर ट्रेंडिंग नंबर 1 सीरीज़ बन चुकी है।

परिणीति चोपड़ा की पहली सीरीज़

यूँ तो फिल्मों में परिणीति अपने काम के लिए बहुत मशहूर हैं, लेकिन इस बार उन्होंने पहली बार किसी वेब सीरीज में अपना अंदाज़ दिखाया है। ‘शक’ सीरीज में उन्होंने एक मां की भूमिका निभाई है। उनके साथ इस सीरीज में सुमीत व्यास, सोनी राजदान, जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन, हरलीन सेठी, अनूप सोनी, चौधरी ध्रुव जैसे कलाकारों ने भी अपंनी अहम भूमिका निभाई हैं।

क्या है सीरीज की कहानी?

परिणीति चोपड़ा स्टारर यह सीरीज़ एक मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज़ है। इस सीरीज़ कि कहानी एक ऐसी माँ के इर्दगिर्द घूमती है जो अपने 9 साल पहले किडनैप हुई अपनी बच्ची को ढूंढ रही होती है। वह जिस भी बच्ची को देखती है, उसे लगता है कि वह उसकी बेटी है। उस माँ के इस मिशन पर उसके आगे एक ऐसा सवाल खड़ा हो जाता है, जिससे वह किसी पर भी भरोसा नहीं कर पाती है। इस सीरीज़ को IMDb पर 4.9 की रेटिंग्स प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें: 6 एपिसोड्स वाली कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज़ ने ओटीटी पर आते ही मचाया हुड़दंग, लगातार कर रही ट्रेंड

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile