OPPO इस महीने 6 अप्रैल यानी आज अपना नया F19 मोबाइल फोन लॉन्च करने वाला है। स्मार्टफोन को F19 Pro और F19 Pro+ मॉडल सीरीज़ के साथ जोड़ा जाएगा। कंपनी ने श्री लंका में आधिकारिक तौर पर F19 को लिस्टेड किया था। फोन में AMOLED डिस्प्ले और 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा, डिवाइस स्नैपड्रैगन 662 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
OPPO F19 India Launch: कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
भारत में ओप्पो F19 की लॉन्चिंग देश में ओप्पो के फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब अकाउंट के माध्यम से की जाएगी। वर्चुअल इवेंट आज दोपहर 12 बजे (दोपहर) से शुरू होगा। आप नीचे दिए गए वीडियो से लाइवस्ट्रीम भी देख सकते हैं।
OPPO F19 में पंच-होल डिस्प्ले दी जाएगी जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगररैंट सेन्सर मिलेगा। डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 6.43 इंच की फुल HD+ AMOLED स्क्रीन मिलेगी और यह 60Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आएगी। फोन को प्रिज्म ब्लैक और मिडनाइट ब्लू कलर में पेश किया जाएगा।
परफॉर्मेंस की बात करें तो OPPO F19 स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन एंडरोइड 11 पर आधारित कलर OS 11.1 पर काम करता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिवीटी के लिए डिवाइस Wi-Fi, ब्लुटूथ 5.0, GPS, एक हैडफोन जैक और टाइप-C पोर्ट सपोर्ट करेगा।
भारत में OPPO F19 को 6 अप्रैल को आयोजित किए जाने वाले इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, स्पेक्स को देख कर कहा जा सकता है कि फोन की कीमत Rs 15,000 के अंदर होगी।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit HindiView Full Profile