फेस अनलॉक फीचर के साथ Oppo A83 भारत में लॉन्च

HIGHLIGHTS

यह स्मार्टफ़ोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा.

फेस अनलॉक फीचर के साथ Oppo A83 भारत में लॉन्च

Oppo A83 को भारत में लॉन्च किया गया है. यह एक मिड-रेंज स्मार्टफ़ोन है और इसमें फेस अनलॉक फीचर मौजूद है और इसकी कीमत Rs. 13,990 है. यह स्मार्टफ़ोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस फ़ोन को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया से ख़रीदा जा सकेगा. यह 20 जनवरी से भारतीय बाज़ार में सेल के लिए उपलब्ध होगा.  इसे ब्लैक और गोल्ड रंग में ख़रीदा जा सकता है.

Oppo A83 में मौजूद फीचर्स पर नज़र डालें तो इसमें डुअल सिम स्लॉट दिया गया है. यह एंड्राइड 7.1 नूगा का आधारित कलर ओएस 3.2 पर काम करता है. इसमें 2.5GHz ओक्टा कोर प्रोसेसर के साथ ही 4GB की रैम दी गई है. यह 5.7-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले से लैस है, इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 720×1440 पिक्सल है और यह 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ आती है.

इसके अलावा Oppo A83 में 13MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है, वहीँ यह 8MP के फ्रंट फेसिंग कैमरे से भी लैस है. यह फ़ोन 16GB स्टोरेज से लैस है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256GB तक बढ़ाया जा सकता है.

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo