5,000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 680 से लैस Oppo A36 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Oppo A36 चीन में हुआ लॉन्च
ड्यूल कैमरा से लैस है Oppo A36
14 जनवरी से चीन में शुरू होगी Oppo A36 की सेल
Oppo A36 को चीन में आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया गया है। यह किफ़ायती स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट द्वारा संचालित है। डिवाइस में 6.56 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है जो 720p रेजोल्यूशन के साथ आई है। डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट ऑफर करती है। डिस्प्ले के टॉप पर बाईं ओर पंच-होल दिया गया है जिसमें 8MP सेल्फी कैमरा मौजूद है।
फोन के बैक पर मौजूद ड्यूल कैमरा Reno7 के डिज़ाइन की याद दिलाता है जो दो बड़े कैमरा से लैस है और ये वर्टिकली अलाइन हैं। डिवाइस में मुख्य कैमरा 13MP का सेन्सर है जो f/2.2 लेंस के साथ आया है, जबकि दूसरा कैमरा 2MP का पोर्ट्रेट सेन्सर है।
Oppo A36 को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया गया है और फोन कलर OS 11 द्वारा संचालित है जो एंडरोइड 11 (Android 11) पर आधारित है। फोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है लेकिन इसे केवल 10W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
फोन को ब्लैक और ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है और इसकी कीमत CNY1,599 ($250) रखी गई है लेकिन अर्ली-बर्ड्स इसे और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। डिवाइस की सेल 14 जनवरी को शुरू होगी।