OPPO A15s स्मार्टफोन का नया वैरिएंट मात्र Rs 12,490 में लॉन्च, ये है सबसे बड़ी खूबी

HIGHLIGHTS

OPPO के नए मोबाइल फोन यानी OPPO A15s के साथ एक मॉडल को जोड़ दिया है

आपको बता देते है कि कंपनी ने OPPO A15s फोन के नए मॉडल को यानी 4GB रैम और 128GB मॉडल को लॉन्च कर दिया है

OPPO A15s मोबाइल फोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को मात्र Rs 12,490 में लॉन्च किया गया है

OPPO A15s स्मार्टफोन का नया वैरिएंट मात्र Rs 12,490 में लॉन्च, ये है सबसे बड़ी खूबी

इंडिया के मार्किट में OPPO A15s मोबाइल फोन के नए स्टोरेज और रैम मॉडल को लॉन्च कर दिया गया है। आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन के नए मॉडल को कंपनी ने पेश कर दिया गया है, कंपनी ने 4GB रैम और 128GB स्टोरेज को OPPO A15s के साथ जोड़ दिया है। हालाँकि आपको बता देते हैं कि अन्य स्पेक्स और फीचर अभी भी एक जैसे ही हैं। इस मोबाइल फोन यानी OPPO A15s को कंपनी की ओर से दिसम्बर 2020 में लॉन्च किया था, इस मोबाइल फोन को तीन अलग अलग कलर ऑप्शन में लॉन्च किया था, जो फैंसी वाइट, डायनामिक ब्लैक और रैम्बो सिल्वर रंगों में आते हैं। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OPPO A15s के नए मॉडल की कीमत 

आपको बता दते है कि OPPO A15s मोबाइल फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल को मात्र Rs 11,490 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है, इसके अलावा इसके 4GB रैम और 128GB मॉडल को मात्र Rs 12,490 में ही लिया जा सकता है। आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन को सेल के लिए अमेज़न इंडिया और सभी रिटेल स्टोर्स के माध्यम से ख़रीदा जा सकता है। 

OPPO A15s के स्पेसिफ़िकेशन्स और फीचर 

OPPO A15s स्मार्टफोन को एक 6.52-इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक सेल्फी कैमरा के लिए नौच भी मिल रहा है। फोन में आपको ओक्टा-कोर मीडियाटेक हेलिओ P35 प्रोसेसर भी मिल रहा है, साथ ही फोन में आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज भी मिल रही है। हालाँकि अब इस मोबाइल फोन को आप 4GB रैम और 128GB स्टोरेज में ले सकते हैं।

अगर हम कैमरा आदि के बात करते हैं तो आपको बता देते है कि OPPO A15s स्मार्टफोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इस कैमरा में आपको एक 13MP का प्राइमरी कैमरा, एक 2MP का मैक्रो लेंस और एक 2MP का डेप्थ सेंसर मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। हालाँकि इतना ही इस मोबाइल फोन में आपको एक 4230mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है, फोन में आपको एक रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। इस कीमत में हम देख रहे हैं कि Xiaomi और Realme के कई इसी कीमत में आने वाले फोंस को कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile