OnePlus के नए 5G फोन की सेल बस कुछ देर में हो रही है शुरू, तगड़े डिस्काउंट के साथ खरीद पाएंगे नया फोन

HIGHLIGHTS

Rs 22,999 है OnePlus Nord CE 5G की शुरुआती कीमत

दोपहर 12 बजे सेल में लाया जाएगा डिवाइस

अमेज़न व वनप्लस की आधिकारिक वैबसाइट पर सेल में आएगा फोन

OnePlus के नए 5G फोन की सेल बस कुछ देर में हो रही है शुरू, तगड़े डिस्काउंट के साथ खरीद पाएंगे नया फोन

OnePlus Nord CE 5G को आज से भारत में सेल के लिए लाया जा रहा है। यह सेल दोपहर 12 बजे शुरू हो रही है। सेल में फोन को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। फोन ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G processor द्वारा संचालित है और इसे ट्रिपल रियर कैमरा के साथ पेश किया गया है।   

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnePlus Nord CE 5G की कीमत व ऑफर

OnePlus Nord CE 5G के 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 22,999 है। डिवाइस के 8GB रैम और 128GB वेरिएंट की कीमत Rs 24,999 है। डिवाइस के 12GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 27,999 है। फोन को ब्लू वोइड, चारकोल इंक और सिल्वर रे कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन को दोपहर 12 बजे से OnePlus India वेबसाइट और Amazon से खरीदा जा सकता है।

फोन को HDFC क्रेडिट कार्ड पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। फोन को EMI विकल्प पर भी खरीदा जा सकता है। वनप्लस की वैबसाइट से अगर अमेरीकन एक्सप्रेस कार्ड से ख़रीदारी करते हैं तो 5 प्रतिशत कैशबैक पा सकते हैं। इसके अलावा, जियो यूजर्स Rs 6000 तक के बेनेफिट्स और 500 रूपये का कैशबैक भी ऑफर करेगा।

OnePlus Nord CE 5G स्पेक्स

OnePlus Nord CE 5G मोबाइल फ़ो में आपको एक 6.43-इंच की FHD+ 1080×2400 पिक्सेल वाली AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जो 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ ही 90Hz रिफ्रेश रेट पर चलती है। आपको बता देते है कि OnePlus Nord CE 5G को एक डुअल सिम स्लॉट पर लॉन्च किया गया है, जो दोनों ही सिम नैनो हैं। इसके अलावा फोन को OxygenOS 11 पर आधारित एंड्राइड 11 पर लॉन्च किया गया है। इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 750G प्रोसेसर मिल रहा है। इतना ही नहीं फोन में आपको एड्रेनो 619 GPU के अलावा 12GB तक की रैम मिल रही है। हालाँकि इसके अलावा फोन में 256GB तक की स्टोरेज भी मिल रही है। 

अगर हम कैमरा की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें एक 64MP का प्राइमरी सेंसर है, जो f/1.79 अपर्चर वाला लेंस है। इतना ही नहीं इसमें आपको इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी EIS मिल रहा है। OnePlus Nord CE 5G में एक 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है, जो f/2.25 अल्ट्रा-वाइड सेंसर से लैस है। फोन में आपको एक 2MP का मोनोक्रोम सेंसर भी मिल रहा है, जो f/2.4 अपर्चर वाला लेंस है। इतना ही नहीं अगर हम OnePlus Nord CE 5G में सेल्फी कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि फोन में आपको एक 16MP का Sony IMX471 सेल्फी फ्रंट कैमरा के तौर पर मिल रहा है। यह एक EIS सपोर्ट वाला कैमरा है साथ ही इसमें आपको f/2.45 अपर्चर मिल रहा है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile