4 अप्रैल को आ रहा है 2023 का सबसे किफ़ायती वनप्लस 5जी फोन, फीचर्स और कीमत लीक

4 अप्रैल को आ रहा है 2023 का सबसे किफ़ायती वनप्लस 5जी फोन, फीचर्स और कीमत लीक
HIGHLIGHTS

वनप्लस ने 4 अप्रैल को भारत में Nord CE 3 Lite 5G लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है

लॉन्च से पहले डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स GSMArena द्वारा लीक किए गए हैं

पिछली जनरेशन की तुलना में इस हैंडसेट को काफी अपग्रेड किया जा सकता है

वनप्लस भारत में बहुत जल्द OnePlus Nord CE 3 Lite 5G लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने लॉन्च इवेंट 4 अप्रैल, 2023 को होने की पुष्टि कर दी है। यह एक शानदार लॉन्च होगा क्योंकि यह भारत में 2023 का सबसे किफ़ायती वनप्लस 5जी फोन होने वाला है। हर बार की तरह, लॉन्च से पहले ही डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। वनप्लस ने डिवाइस को एडवर्टाइज़ करना भी शुरू कर दिया है और यह इसके आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर दिखता है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G का लॉन्च मुश्किल से बस एक हफ्ते दूर है। आइए लॉन्च से पहले इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स पर एक नज़र डालते हैं। 

इसे भी देखें: 29 मार्च को लॉन्च होने जा रहा OnePlus 11 Jupiter Rock Edition, पहले ही जान लें 2 यूनिक डिज़ाइन फीचर्स

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक्ड)

OnePlus Nord CE 3 Lite कथित तौर पर 6.7-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले के साथ आने वाला है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स GSMArena द्वारा लीक किए गए हैं। बताया गया है कि डिवाइस 5000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। स्मार्टफोन में संभवत: क्वालकॉम स्नैप्ड्रैगन 695 SoC होगा, जो कि एक 5G चिपसेट है। इस चिप को 8GB तक LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया जा सकता है। 

इसे भी देखें: Discount: Amazon दे रहा है Samsung Galaxy M53 पर तगड़ा ऑफ, केवल 2999 रुपये में मिल जाएगा 5G फोन

डिवाइस में पीछे की तरफ एक ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है जहां 108MP के प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP (मैक्रो और डेप्थ सेंसर्स) के दो सेंसर्स दिए जा सकते हैं। सेल्फ़ी के लिए डिवाइस के फ्रन्ट पर एक 16MP का सेंसर शामिल हो सकता है। इसके ऑक्सिजन ओएस 13 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलने की काफी अधिक संभावना है।  

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

अगर इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ इस डिवाइस की कीमत Rs 20000 के अंदर रखी जाती है, तो यह ग्राहकों के लिए एक स्ट्रॉंग ऑप्शन के रूप में साबित होगा। याद दिला दें कि 2022 में Nord CE 2 Lite 5G वनप्लस की ओर से सबसे किफ़ायती फोन था और यह एंट्री-लेवल स्पेक्स के साथ आया था। वहीं दूसरी ओर, ऐसा लगता है कि Nord CE 3 Lite 5G को काफी अपग्रेड किया गया है। 

इसे भी देखें: BIS सर्टिफिकेशन पर नजर आया Nothing Phone (2), अगले कुछ ही हफ्तों में हो सकता है लॉन्च

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G कीमत (लीक्ड)

मुकुल शर्मा के एक ट्वीट के मुताबिक, OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की लीक हुई कीमत Rs 27,999 है। 2022 में देखे गए डिवाइस की तुलना में इसकी कीमत थोड़ी अधिक है। 

Via

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo