4 अप्रैल से पहले लीक हुई OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की कीमत और स्पेक्स

4 अप्रैल से पहले लीक हुई OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की कीमत और स्पेक्स
HIGHLIGHTS

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G और OnePlus Nord Buds 2 को 4 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में मिलेगी 67W SuperVOOC चार्जिंग

वनप्लस का यह फोन स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट के साथ आएगा

4 अप्रैल को OnePlus अपने OnePlus Nord CE 3 Lite 5G और OnePlus Nord Buds 2 को कई मार्केट में पेश करने वाला है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और अमेज़न पर Nord CE 3 Lite के डिजाइन का खुलासा किया है। अब एक नए लीक से फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस का पता चला है।  

इसे भी देखें: Redmi A2 और Redmi A2 Plus को किया गया लॉन्च, देखें 5 खास फीचर्स

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्पेक्स (रुमर्ड)

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.72 इंच की LCD डिस्प्ले मिलेगी जो 1080 x 2400 पिक्सल FHD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करेगा और इसकई रिफ्रेश रेट 120Hz होगी। फोन स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट, 8GB रैम, 5,000mAh की बैटरी और 67W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। 

Nord CE 3 Lite 5G में ऑक्सीजन OS 13.1 मिलेगा जो एंड्रॉइड 13 पर आधारित होगा। डिवाइस को दो साल के लिए OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाया जाएगा। डिवाइस में 128GB इन्टर्नल स्टॉरिज मिलेगा जिसे माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। 

OnePlus Nord CE 3 Lite.jpg

Nord CE 3 Lite में 16 मेगापिक्सल का फ्रन्ट फैसिंग कैमरा, 108 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा मिलेगा। स्मार्टफोन को ड्यूल सिम, 5G, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1, और USB-C पोर्ट मिलेगा। डिवाइस को पॉलीकार्बोनेट बॉडी दी जाएगी और इसका मेजर्मेन्ट 165 x 76 x 8.3mm और वज़न 195 ग्राम होगा। 

इसे भी देखें: 13 अप्रैल को इन देशों में लॉन्च होगा ASUS ROG Phone 7, कुछ ऐसे होंगे लेटेस्ट गेमिंग फोन के स्पेक्स

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G price (रुमर्ड)

Nord CE 3 Lite 5G को यूरोप में 329 यूरो में पेश किया जाएगा। फोन दो रंगों पैस्टेल लाईं और क्रोमेटिक ग्रे में लाया जाएगा। याद दिला दें, Nord CE 2 Lite 5G को यूरोप में 299 यूरो में पेश किया गया था। 

Nord Buds 2 की बात करें तो यह OnePlus Buds Ace TWS का रीब्रांडेड वर्जन होगा जिसे पिछले महीने चीन में पेश किया गया था। 

इसे भी देखें: Samsung जल्द ला रहा है Galaxy A34 5G का 6GB रैम वेरिएंट, क्या कीमत है आपके बजट में?

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo