Redmi A2 और Redmi A2 Plus को किया गया लॉन्च, देखें 5 खास फीचर्स

Redmi A2 और Redmi A2 Plus को किया गया लॉन्च, देखें 5 खास फीचर्स
HIGHLIGHTS

Redmi A2 series को ग्लोबल बाजार में पेश किया गया

Redmi A2 और Redmi A2 Plus के स्पेक्स में केवल एक अंतर है

चलिए देखते हैं Redmi A2 सीरीज के खास फीचर्स के बारे में

शाओमी ने दो नए बजट स्मार्टफोंस Redmi A2 और Redmi A2+ को यूरोप में लॉन्च कर दिया गया है। एक अंतर को छोड़ कर ये दोनों फोंस एक जैसे हैं। चलिए देखते हैं दोनों फोंस के 6 खास फीचर्स:

इसे भी देखें: 13 अप्रैल को इन देशों में लॉन्च होगा ASUS ROG Phone 7, कुछ ऐसे होंगे लेटेस्ट गेमिंग फोन के स्पेक्स

Redmi A2 specs and features

Redmi A2 Plus

  • Redmi A2 series में 6.52 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिल रही है जिसे HD+ रेज़ोल्यूशन और 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। दोनों फोंस में वॉटरड्रॉप नौच मिलता है। 
  • सेल्फी के लिए फोन में 5MP का फ्रन्ट कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पर 8MP का प्राइमरी कैमरा और 0.08MP का डेप्थ सेन्सर मिलता है। आप दोनों ही फोंस से 30fps पर FHD विडियो शूट कर सकते हैं। 
  • डिवाइस में एंड्रॉइड 12 गो एडिशन पर आधारित MIUI मिलता है। 
  • सीरीज में मीडियाटेक हीलियो G36 प्रोसेसर, 3GB LPDDR4X रैम और 32GB eMMC 5.1 स्टॉरिज मिल रहा है। दोनों फोंस 5000mAh बैटरी और 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। 
  • फोंस में WiFi, ब्लूटूथ 5.0, GPS, माइक्रो USB 2.0 और 3.5mm जैक मिलता है। 

Redmi A2+

Redmi A2+ में बैक पर एक फिंगरप्रिन्ट सेन्सर मिलता है। 

इसे भी देखें: Samsung जल्द ला रहा है Galaxy A34 5G का 6GB रैम वेरिएंट, क्या कीमत है आपके बजट में?

Redmi के दोनों फोंस ब्लैक, ब्लू और ग्रीन रंगों में उपलब्ध हैं। अभी इन फोंस को यूरोपीय बाजार में पेश किया गया है लेकिन अभी भारतीय लॉन्च की जानकारी सामने नहीं आई है। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo