29 मार्च को लॉन्च होने जा रहा OnePlus 11 Jupiter Rock Edition, पहले ही जान लें 2 यूनिक डिज़ाइन फीचर्स

29 मार्च को लॉन्च होने जा रहा OnePlus 11 Jupiter Rock Edition, पहले ही जान लें 2 यूनिक डिज़ाइन फीचर्स
HIGHLIGHTS

OnePlus 11 Jupiter Rock edition को 29 मार्च को लॉन्च किया जाएगा

वनप्लस इसे एक यूनिक डिवाइस होने का दावा कर रहा है

हालांकि, फोन के अंदर OnePlus 11 जैसे ही स्पेक्स और फीचर्स हो सकते हैं

वनप्लस ने 29 मार्च को दोपहर 1:30 बजे OnePlus 11 Jupiter Rock edition को लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। यह नए बिल्ड मटीरियल और काफी हद तक रेगुलर OnePlus 11 जैसे स्पेसिफिकेशन्स के साथ आने की उम्मीद है। हम OnePlus 11 के फीचर्स को दोबारा देखेंगे, लेकिन इससे पहले, आइए जानते हैं कि इस स्पेशल एडिशन में क्या नया हो सकता है। 

इसे भी देखें: गीकबेंच पर स्पॉट हुआ Lava Blaze 2: रैम, प्रोसेसर से लेकर OS तक की जानकारी मिली

OnePlus 11 Jupiter edition में क्या होगा यूनिक? (अनुमानित)

OnePlus

1. OnePlus 11 Jupiter edition की इंटरनेट पर देखी गई इमेजिस से हमे पता चला है कि डिवाइस क्रीम कलर में है। इसके अलावा OnePlus 11 के अलग कलर ऑप्शंस जैसे ग्रीन और ब्लैक भी शामिल किए जाएंगे। 

2. कुछ दिन पहले, टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया कि फोन पूरी तरह से नया बिल्ड मटीरियल ऑफर कर सकता है। टीज़र्स से हमे जानकारी मिली कि यह एक 3D माइक्रो क्रिस्टलीन रॉक मटीरियल हो सकता है। यह एक साल के लंबे R&D और एक प्रोडक्शन सिस्टम के बाद बनाया गया है जिसमें "नैचुरल ग्रेनिंग" जैसी 9 मुख्य प्रक्रियाएं शामिल हैं। बैक कवर को खास तौर से एक कस्टमाइज्ड प्रोडक्शन लाइन पर बनाया गया है। 

इसे भी देखें: Samsung भारत में Galaxy A34 5G का किफायती वर्जन जल्द करेगा लॉन्च

यहाँ OnePlus 11 के उन सभी मुख्य फीचर्स की जानकारी दी गई है जो आपको OnePlus 11 Jupiter Rock edition में देखने को मिल सकते हैं: 

OnePlus 11 स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus

OnePlus 11 Jupiter Rock edition की लीक्ड लाइव इमेज 

OnePlus 11  स्नैप्ड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट के साथ आता है और एंड्रॉइड 13-आधारित ऑक्सिजन ओएस 13 पर काम करता है। इसमें आपको एक 6.7-इंच की डिस्प्ले मिलती है। यह एक E4 AMOLED LTPO 3.0 पैनल है जो QHD+ रिजॉल्यूशन,120Hz रिफ्रेश रेट, 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और डॉल्बी विजन को को सपोर्ट करता है। इसमें आपो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन भी मिलता है। 

OnePlus 11 के कैमरों में एक 50MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP 115˚ अल्ट्रावाइड शूटर और एक 32MP 2x टेलीफोटो स्नैपर मिलता है। फ्रन्ट कैमरा के लिए एक 16MP का सेंसर मिलता है। 

इसे भी देखें: BIS सर्टिफिकेशन पर नजर आया Nothing Phone (2), अगले कुछ ही हफ्तों में हो सकता है लॉन्च

डिवाइस में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 100W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Jupiter Edition भी इनमें से कई समान फीचर्स के साथ आने की उम्मीद है। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo