Jio, Airtel और Vi के ये रिचार्ज कम कर देंगे फोन का खर्च! 147 रुपये से अनलिमिटेड कॉलिंग शुरू, कौन सा प्लान बेस्ट
Jio के वॉइस-ओनली रिचार्ज प्लान की शुरुआत 147 रुपये से होती है। Jio के इस प्लान में 22 दिनों की वैलिडीटी मिलती है।
हालांकि, कुछ प्लांस में कैलेंडर मन्थ की वैलिडीटी भी मिलती है।
Airtel के 185 रुपये वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी दी जा रही है। vi का प्लान भी लंबी वैलिडीटी के साथ आता है।
मोबाइल में इंटरनेट की जरूरत नहीं है, लेकिन नंबर चालू रखने और कॉलिंग के लिए हर महीने महंगा रिचार्ज कराना पड़ता है? यह कहानी किसी एक की नहीं, सभी की है। हालांकि, अब इस परेशानी से कुछ हद तक छुटकारा मिल सकता है। असल में, Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) ने 200 रुपये से कम कीमत वाले वॉइस-ओनली रिचार्ज प्लान्स पेश किए हैं। इन प्लान्स में मोबाइल डेटा नहीं मिलता, लेकिन अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा जरूर मिलती है। ऐसे में जिन लोगों के घर में Wi-Fi लगा है या जो दूसरा SIM सिर्फ कॉलिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए ये प्लान पैसे बचाने का अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। आइए अब इन सभी प्लांस के बारे में जानते हैं।
SurveyJio के 147, 177, 196 और 197 रुपये वाले प्लान्स
Reliance Jio ने 200 रुपये से कम कीमत में चार वॉइस-ओनली रिचार्ज पेश किए हैं। इनमें सबसे सस्ता 147 रुपये वाला प्लान है, जो 22 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसके साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS भी इस प्लान का हिस्सा हैं। इस प्लान का डेली खर्च 6.68 रुपये है।
जियो का दूसरा प्लान 177 रुपये की कीमत वाला रिचार्ज है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS का फायदा इस प्लान के साथ भी मिल रहा है। इस प्लान का रोज का खर्च भी 6.32 रुपये के आसपास है। वहीं, 196 रुपये वाला प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, इस प्लान का डेली खर्च 6.53 रुपये के आसपास है।
लिस्ट में एक 197 रुपये वाला प्लान भी मौजूद है। इसमें पूरे एक कैलेंडर मंथ की वैलिडीटी मिलती है।
Airtel का 185 रुपये वाला वॉइस-ओनली प्लान
Airtel ने भी उन ग्राहकों के लिए नया रिचार्ज पेश किया है, जिन्हें मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती। कंपनी ने 185 रुपये की कीमत में इस प्लान को पेश किया है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग के अलावा कुल 300 SMS का लाभ भी मिलता है। प्लान में Free HelloTunes की सुविधा भी मिलती है। इस प्लान का डेली खर्च 6.61 रुपये के आसपास है।
Vi के 179 और 189 रुपये वाले प्लान्स
Vodafone Idea ने भी सस्ते वॉइस-ओनली रिचार्ज पेश किए हैं। कंपनी का सबसे कम कीमत वाला प्लान 179 रुपये में आता है, इसमें 25 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं। इस प्लान के साथ Vi Movies & TV का एक्सेस भी मिलता है। वहीं, 189 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: दीपिंदर गोयल के Temple Device के प्री-ऑर्डर शुरू! 85,000 रुपये में कुछ मिलेगा भी..या हवा-हवाई हैं सब बातें?
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
