OnePlus Nord 5 की लॉन्च तारीख से लेकर इंडिया प्राइस और डिजाइन, कैमरा और अन्य डिटेल्स की पूरी जानकारी
OnePlus Nord 5 को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि इसे इंडिया में जल्द लॉन्च किया जा सकता है?
हालांकि, OnePlus Nord 4 के लॉन्च को देखते हैं ऐसा माना जा सकता है कि Nord 5 का लॉन्च आसपास हो सकता है।
आइए जानते है कि OnePlus Nord 5 का इंडिया प्राइस क्या हो सकता है।
भारत में OnePlus Nord 5 के लॉन्च की तैयारी कंपनी की ओर से की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि OnePlus Nord 5 को इंडिया में मिड-रेंज प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी के लिए Nord 5 के इंडिया लॉन्च डेट को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अगर Nord 4 के लॉन्च को देखा जाए तो यह July, 2024 में हुआ था, ऐसे में माना जा रहा है कि Nord 5 को इस साल इसी समय के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। हम सुन चुके हैं कि OnePlus 13s को इंडिया में लॉन्च किया जाने वाला है, अब इसकी लॉन्च डेट भी सामने आ चुकी है, OnePlus 13s के लॉन्च के बाद OnePlus Nord 5 का लॉन्च कंपनी के लिए एक बड़ा ईवेंट हो सकता है।
SurveyOnePlus Nord 5 का डिजाइन और डिस्प्ले
Nord 5 ो लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि इस फोन में एक बड़ी 6.77-इंच की Flat OLED डिस्प्ले हो सकती है, यह फोन 1.5K रेजोल्यूशन से लैस हो सकता है। इसके अलावा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट भी हो सकता है। इस फोन में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेन्सर भी हो सकता है। फोन के डिजाइन को लेकर अभी तक कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, आने वाले समय में डिजाइन को लेकर जानकारी आने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: इधर आप बोलेंगे उधर और सामने वाले के लिए ट्रांसलेट हो जाएगी भाषा, Google Meet में आया ये गजब का फीचर
OnePlus Nord 5 के स्पेक्स और फीचर कैसे होंगे?
Nord 5 के प्रोसेसर में बड़े बदलाव हो सकते हैं। Nord 4 में कंपनी ने एक स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया था। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि Nord 5 में MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 16GB तक की रैम और 512GB स्टॉरिज मिल सकती है। इस फोन में आपको 6650mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 80W की फास्ट चार्जिंग से लैस होने वाली है।
OnePlus Nord 5 के कैमरा डिटेल्स
Camera की बात करें तो आपको जानकारी के लिए बता दूँ कि Nord 5 में एक डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है, इस फोन में एक 50MP में कैमरा OIS के साथ मिल सकता है, इसके अलावा इस फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी हो सकता है। फोन में सेल्फ़ी के लिए आपको एक 16MP का फ्रन्ट कैमरा भी दिया जा रहा है। फोन में Stereo Speakers के अलावा IR Blaster मिल सकता है, साथ साथ फोन में आपको Android 15 पर आधारित OxygenOS 15 का भी सपोर्ट मिल सकता है।
कलर ऑप्शन आदि को देखा जाए तो फोन में आपको तीन कलर मिलने की संभावना है, इस फोन को आप Green, Silver और Black Color में खरीद पाएंगे।
क्या कीमत हो सकती है OnePlus Nord 5 की?
हालांकि, अभी फोन के स्पेक्स और प्राइस को लेकर आधिकारिक तौर पर ज्यादा कुछ सामने नहीं आया है, लेकिन intertnet से जानकारी मिल रही है कि फोन की कीमत 30000 रुपये के आसपास हो सकती है। यह आपके लिए प्रीमियम मिड-रेंज में एक दमदार फोन हो सकता है।
OnePlus Nord 5 की लॉन्च टाइमलाइन
OnePlus Nord 5 स्मार्टफोन को के लॉन्च डेट की जानकारी अभी के लिए आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। इसके अलावा अगर लीक और अफवाहों को देखते हैं तो OnePlus Nord 5 को June या July 2025 के बीच लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Google ने पेश किया पावरफूल AI Tool, लिखने मात्र से बन जाएगी फोटो/वीडियो देखें पूरी डिटेल्स
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile