OnePlus ने एक साथ लॉन्च कर दिए दो-दो नए फोन, मिलती है 7100mAh तक बैटरी और 16GB RAM, देखें क्या है प्राइस
OnePlus ने Ace 5 सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन: OnePlus Ace 5 Ultra और Ace 5 Racing Edition लॉन्च किए हैं।
Ace 5 Ultra थोड़ा प्रीमियम मॉडल है, जिसमें 6.83 इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिलता है।
रेसिंग एडीशन में 7,100mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
चीन की स्मार्टफोन कंपनी OnePlus ने अपनी मार्केट में Ace 5 सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन – OnePlus Ace 5 Ultra और OnePlus Ace 5 Racing Edition लॉन्च किए हैं। दोनों ही डिवाइसेज MediaTek चिपसेट पर काम करते हैं और दमदार बैटरी ऑफर करते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि ये फोन्स चीन के बाहर उपलब्ध होंगे या नहीं। आइए देखते हैं कि दोनों कैसे स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स लेकर आए हैं, साथ ही इनकी कीमतों पर भी एक नज़र डालेंगे।
OnePlus Ace 5 Ultra के स्पेक्स और फीचर
Ace 5 Ultra थोड़ा प्रीमियम मॉडल है, जिसमें 6.83 इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह फोन MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट से लैस है और इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक की स्टोरेज दी गई है। यह डिवाइस तीन कलर ऑप्शंस – Burning Titanium, Phantom Black और Breeze Blue में आता है।
इसमें 50MP का मेन कैमरा (Sony IMX906 सेंसर) दिया गया है जो OIS को सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर भी है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग में सक्षम है। फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है। फोन में 6,700mAh की बैटरी है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
OnePlus Ace 5 Racing Edition के स्पेक्स और फीचर
इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर से लैस है। इसमें 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह फोन तीन रंगों – Wild Green, Rock Black और Wave White में उपलब्ध है।
कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा है जिसमें OIS का सपोर्ट है। इसके साथ 2MP का मोनोक्रोम सेंसर भी है जो 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। सामने की तरफ 16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन में 7,100mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कीमत और उपलब्धता
वनप्लस एस 5 अल्ट्रा की कीमत CNY 2,499 (लगभग ₹29,600) से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट – 16GB RAM और 1TB स्टोरेज की कीमत CNY 3,799 (लगभग ₹45,000) है।
वहीं, वनप्लस एस 5 रेसिंग एडीशन की शुरुआती कीमत CNY 1,799 (लगभग ₹21,300) रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। इसका टॉप वेरिएंट 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ CNY 2,499 (लगभग ₹29,600) में आता है।
दोनों स्मार्टफोन फिलहाल चीन में सेल के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि भारत या अन्य देशों में लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन अफवाहें हैं कि इन दोनों में से कोई एक फोन Nord 5 नाम से भारत में लॉन्च किया जा सकता है।