इस नई तकनीक की डिस्प्ले के साथ आएगा OnePlus 9T, सैमसंग देगा फोन के लिए LTPO OLED डिस्प्ले
ऑनलाइन लीक हुए OnePlus 9T के स्पेक्स
कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा OnePlus 9T
सैमसंग के LTPO पैनल को किया जाएगा शामिल
OnePlus बहुत जल्द अपना नया OnePlus Nord CE फोन लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले फोन से जुड़ी बहुत सी जानकारी सामने आ रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, बहुत जल्द OnePlus 9T को भी लॉन्च किया जा सकता है। डिवाइस के स्पेक्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं और इनसे फोन के बारे में बढ़िया जानकारी भी मिलेगी।
OnePlus 8T की जगह लेने वाला यह फोन वेबो पर भी लीक हुआ है। लीक से संकेत मिले हैं कि फोन के साथ कोई और फोन न लॉन्च किया जाए। जैसे कि पिछले साल OnePlus 8T Pro को लॉन्च नहीं किया गया था उसी तरह ऐसा हो सकता है कि Pro वेरिएंट को भी लॉन्च न किया जाए।
OnePlus likely to use Samsung's 120Hz LTPO E4 Flexible Screen in the OnePlus 9T. 1080P Resolution + Variable RR. There's no 9T Pro this year.
/Yisten (Weibo) pic.twitter.com/J49BMaNniQ
— TechDroider (@techdroider) May 29, 2021
OnePlus 9T स्पेक्स
OnePlus 9T में सैमसंग की LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकती है जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz होगी। यह एक कर्व्ड डिस्प्ले हो सकती है जिसका रेजोल्यूशन 1080p FHD+ होगा।
इसके अलावा, OnePlus 9T से जुड़ी कई ज़रूरी जानकारी सामने आई है। लीक के मुताबिक, आगामी OnePlus 9T कई नए फीचर्स के साथ आएगा जिसमें प्रीमियम OnePlus 9 Pro शामिल होगा। यह फोन OnePlus 9 Pro से सस्ता हो सकता है। हालांकि, यह OnePlus 9 से अब भी महंगा फोन होगा।
OnePlus 9T के बारे में अधिक जानकारी हाथ नहीं लगी है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि यह स्नैपड्रैगन 888 या 888+ प्लेटफोरम पर काम करेगा और इसे 8GB रैम व 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। फोन को वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा।
Digit Hindi
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile