OnePlus 9 Pro की ओपन सेल आज से हुई शुरू, केवल 12GB रैम वेरिएंट ही है उपलब्ध
Rs 69,999 है OnePlus 9 Pro की कीमत
OnePlus 9 Pro का 8GB रैम वाला फोन है आउट ऑफ स्टॉक
OnePlus 9 Pro नया फोन अब ओपन सेल में है उपलब्ध
OnePlus 9 Pro को कल अमेज़न प्राइम मेम्बर्स के लिए सेल में लाया गया था। यह स्मार्टफोन दोनों वेरिएंट में सेल के लिए आया था। आज यानि 1 अप्रैल से OnePlus 9 Pro सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध था। हालांकि, OnePlus 9 Pro लिमिटेड स्टॉक में ही उपलब्ध है। अभी 12GB रैम वेरिएंट ही सेल में उपलब्ध है जबकि 8GB रैम वाला बेस वेरिएंट अभी आउट ऑफ स्टॉक है।
Surveyअगर आप OnePlus 9 Pro को खरीदना चाह रहे हैं तो केवल 12GB रैम वेरिएंट को ही खरीद पाएंगे। इस वेरिएंट की कीमत Rs 69,999 है और यह केवल मॉर्निंग मिस्ट कलर में उपलब्ध है। पिंक ग्रीन और स्टेलर ब्लैक विकल्प ऑनलाइन आउट ऑफ स्टॉक हैं। OnePlus 9 Pro इस सीरीज़ का हाई-एंड फोन है। कंपनी ने फोन को Hasselblad के कैमरा को शामिल किया है।
OnePlus 9 Pro के स्पेसिफिकेशन
OnePlus 9 Pro मोबाइल फोन में आपको एक 6.7-इंच की QHD+ AMOLED कर्व्द डिस्प्ले मिल रही है, इसके अलावा आपको बता देते है कि आप फोन को मोर्निंग मिस्ट के साथ ग्लॉसी फिनिश, पाइन ग्रीन के साथ डबल लेयर मैट फिनिश और स्टेलर ब्लैक के साथ फ्रॉस्टेड मैट ग्लास रंगों में ले सकते हैं। फोन में क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 888 प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको 12GB की LPDDR5 रैम भी मिल रही है, हालाँकि फोन में इसके अलावा 256GB की स्टोरेज भी आपको मिल रही है।
कैमरा आदि की बात करें तो आपको फोन में एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसमें आपको एक 48MP का प्राइमरी सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी मिल रहा है, हालाँकि इसके लावा फोन में आपको एक 2MP का मोनोक्रोम कैमरा भी मिल रहा है, हालाँकि इतना ही नहीं फोन में आपको एक 8MP का टेलीफोटो लेंस भी मिल रहा है। फोन के फ्रंट पर आपको एक 16MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। फोन में एक यानी OnePlus 9 Pro में आपको एक 4500mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो 65T वार्प चार्ज को सपोर्ट करती है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile