OnePlus 9 Pro का डिजाईन होगा लीक रेंडर से अलग; Pete Lau ने दी जानकारी
OnePlus 9 Pro मोबाइल फोन को लेकर कई रेंडर और लीक सामने आ चुके हैं
हालाँकि अब कंपनी के CEO Pete Lau ने एक जानकारी देते हुए कहा है कि लीक रेंडर से काफी अलग होगा OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन का फाइनल डिजाईन
OnePlus 9 Pro मोबाइल फोन को मार्च 2021 में लॉन्च करने की बात सामने आ रही है
अभी हाल ही में हमने OnePlus 9 Pro मोबाइल फोन के कैमरा और इसके डिजाईन के बारे में एक लीक रेंडर से जानकारी ली है। इसके अलावा यह भी यहाँ से पता चला है कि आखिर इस मोबाइल फोन में क्या होने वाला है। कैसे स्पेक्स होने वाला है, और डिजाईन आदि कैसा होने वाला है। हालाँकि इन सब बातों को नकारते हुए कंपनी के CEO Pete Lau ने एक हिंट देते हुए कहा है कि लीक रेंडर से काफी अलग होने वाला है OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन का फाइनल डिजाईन। यह जानकारी कंपनी के CEO ने ट्विटर पर जाकर साझा की है। यहाँ आप इस ट्विट को देख सकते हैं।
SurveyNo design is ever set in stone. Because if it were, it wouldn't be a very lightweight smartphone.
— Pete Lau (@PeteLau) November 23, 2020
गौरतलब हो कि OnePlus 9 Pro और OnePlus 9 मोबाइल फोन के कैमरा प्लेसमेंट और डिजाईन को लेकर कुछ जानकारी सामने आ चुकी है, जिसके बारे में हम आपको पहले भी बता चुके हैं. इस लीक रेंडर की मानें तो OnePlus 9 Pro और OnePlus 9 स्मार्टफोंस में कैसा कैमरा होने वाला है, इसके बारे में जानकारी सामने आ रही है। अगर हम OnePlus 9 Pro मोबाइल फोन की चर्चा करें तो इस रेंडर से सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिलने वाला है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.7-इंच की डिस्प्ले भी मिलने वाली है।
हालाँकि इसके अलावा OnePlus 9 मोबाइल फोन की बात करें तो इसमें एक ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की चर्चा की जा रही है। दोनों ही फोन्स में इस रेंडर के अनुसार जो कैमरा सेटअप मिलने वाला है, वह एक रेक्टंगुलर शेप वाला कैमरा होने वाला है, जो आपको फोन के बेक पर लेफ्ट कॉर्नर पर नजर आने वाला है।
अगर हम OnePlus 9 Pro मोबाइल फोन के लीक से शुरुआत करें तो आपको बता देते है कि OnLeaks यानी Steve Hemmerstoffer की ओर से Voice पर जारी किये गए एक रेंडर से पता चलता है कि इस मोबाइल फोन में कुछ जाने माने स्पेक्स होने वाले हैं, जैसे इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.7-इंच की डिस्प्ले मिलने वाली है। इसके अलावा सेल्फी के लिए इस डिस्प्ले पर आपको एक होल-पंच भी देखने को मिलने वाला है, जो आपको टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर नजर आने वाला है, इसके अलावा आपको बता देते है कि डिस्प्ले पर आपको कर्व्ड एजेस नजर आने वाले हैं। इसके अलावा बेजल्स भी काफी थिन आपको टॉप और बॉटम में मिलने वाले हैं।
हालाँकि बेक पर आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप OnePlus 9 Pro मोबाइल फोन में मिलने वाला है, जिसके बारे में हम ऊपर भी चर्चा कर चुके हैं कि यह एक रेक्टंगुलर कैमरा मोड्यूल होने वाला है, जो रियर पैनल पर लेफ्ट कॉर्नर पर नजर आयेगा। यह मोबाइल फोन अभी हाल ही में लॉन्च किये गए OnePlus 8T से काफी इंस्पायर लगता है।
इसके अलावा इस मोबाइल फोन के बॉटम एज पर आपको एक स्पीकर ग्रिल देखने को मिलने वाली है, साथ ही यहाँ आपको एक USB Type C Port भी नजर आने वाला है। फोन में अलर्ट स्लाइडर और पॉवर बटन को राईट साइड में देखा जा सकता है, हालाँकि इसके अलावा वॉल्यूम बटन्स को आप लेफ्ट साइड में देख पायेंगे। ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन को मार्च 2021 में लॉन्च किया जा सकता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

