OnePlus 7 को मिला ये नया अपडेट, कैमरा में हुआ ये नया बदलाव

OnePlus 7 को मिला ये नया अपडेट, कैमरा में हुआ ये नया बदलाव
HIGHLIGHTS

OnePlus 7 को मिला OxygenOS अपडेट

अपडेट का साइज़ है 125MB

Nightscape के ज़रिये भी कलर और क्लैरिटी में आएगा सुधार

OnePlus 7 को हाल ही में एक नया अपडेट मिला है। यह नया अपडेट May security patch को फ़ोन में शामिल करेगा। OnePlus के पास जहाँ इस समय OnePlus 7 Pro प्रीमियम फ्लैगशिप फ़ोन है तो वहीँ OnePlus 7 के रूप में एक किफायती फ्लैगशिप फ़ोन है। OnePlus 7 को पहले ही OTA update OxygenOS 9.5.4  चुका है। OnePlus 7 को अब OxygenOS 9.5.5 अपडेट मिलना शुरू हो चुका है। यह नया अपडेट Fnatic gaming mode और DC dimming जैसे फीचर्स ऑफर करता है।

इसके साथ ही कैमरा और कुछ बाकी के बग्स को भी फिक्स करता है। OnePlus 7 का यह नया अपडेट डिवाइस की सेक्युरिटी लेवल में भी सुधार लाता है। OnePlus 7 के भारतीय वर्ज़न को GM1901 मॉडल नंबर के साथ OTA update के लिए रोल आउट किया जा रहा है। OxygenOS 9.5.5 अपडेट build tag GM57AA, के साथ आता है और इस अपडेट का साइज़ 125MB है। यह अपडेट May security patch के साथ आता है। आपको बता दें कि Samsung और Huawei ने भी May security patch से अपने डिवाइस को अपडेट किया है।

Android Bulletin के मुताबिक May security patch, media framework vulnerability फिक्स के साथ आता है जिससे आपका डिवाइस ज़्यादा सुरक्षित रह सकेगा। सेक्युरिटी की बात के अलावा OnePlus 7 के कैमरा में भी कई सुधार किये गए हैं और उसे बेहतर बनाया गया है।

OxygenOS 9.5.5 अपडेट OnePlus 7 की ओवरऑल परफॉरमेंस और कलर परफॉरमेंस को सुधारता है। चेंजलॉग के मुताबिक OnePlus के autofocus system की सेक्युरिटी और स्टेबिलिटी में भी इस अपडेट से सुधार आया है। Nightscape के ज़रिये भी कलर और क्लैरिटी में सुधार आएगा। बेहद low light  में Nightscape mode ब्राइटनेस और क्लैरिटी को बेहतर बनाएगा।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo