OnePlus 6 स्मार्टफोन को लेकर सामने आया अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, ऐसा होगा इसका डिजाईन

HIGHLIGHTS

OnePlus 6 स्मार्टफोन को लेकर एक केस मेकर ने काफी कुछ बता दिया है। इस स्मार्टफोन के डिजाईन से पर्दा उठा है, हालाँकि अभी भी इसके लॉन्च तक इस बारे में कुछ भी कहना जल्दी ही होगी।

OnePlus 6 स्मार्टफोन को लेकर सामने आया अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, ऐसा होगा इसका डिजाईन

जैसा कि हम देख रहे हैं कि OnePlus ने अपने नए स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए टीजर कैंपेन को जारी कर दिया है, कंपनी की ओर से ही इस स्मार्टफोन के बारे में बहुत कुछ सामने आ चुका है, हालाँकि अब एक केस मेकर ने इसके डिजाईन से ही पूरी तरह से पर्दा उठा दिया है। आप इस स्मार्टफोन के डिजाईन को काफी करीब से इस लीक के माध्यम से देख सकते हैं। यह जानकारी केस मेकर Olixar के माध्यम से सामने आई है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इन सभी केस को आप मोबाइलफन के माध्यम से प्री-आर्डर कर सकते हैं, और इनकी कीमत की चर्चा करें तो यह लगभग 7.49 डॉलर है। यह इनकी शुरूआती कीमत है। इस लीक में स्मार्टफोन की डिस्प्ले पर आपको एक नौच नजर आया रहा है। इसके अलावा आप इसके ड्यूल कैमरा सेटअप को भी इसके बैक पर देख सकते हैं। यह कुछ कुछ ऐसा ही है जैसा हमने OnePlus 5T में देखा था। 

Paytm मॉल पर इन ब्लूटूथ स्पीकर्स पर मिल रहे हैं अच्छे डिस्काउंट ऑफर्स

इसके अलावा कैमरा के अंदर ही आपको इसकी LED फ़्लैश भी नजर आ रही है, इसके अलावा इस सेटअप के नीचे आप इसके फिंगरप्रिंट सेंसर को देख सकते हैं। हालाँकि यह काफी छोटा है, और इसके द्वारा ही हमें कुछ कुछ सैमसंग गैलेक्सी S9 और गैलेक्सी S9+ स्मार्टफोन की याद आ जाती है। 

अंत में ऐसा कहा जा सकता है कि कंपनी जल्द ही अपने इस नए फ्लैगशिप किलर को बाजार में लाने की योजना पर काम कर रही है। इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेक्स भी अभी तक सामने आये हैं। आपको बता दें कि इसे आप क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट स्नेपड्रैगन 845 के साथ देख सकते हैं। इसके साथ ही इसमें 8GB रैम होने के प्रबल आसार हैं, अगर स्टोरेज की चर्चा करें तो इसमें आपको 256GB की स्टोरेज मिल सकती है। 

Paytm मॉल पर इन ब्लूटूथ स्पीकर्स पर मिल रहे हैं अच्छे डिस्काउंट ऑफर्स

इसके अलावा कुछ पिछले लीक ऐसा भी कहते हैं कि डिवाइस में आपको एक 6.28-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। इसके अलावा कैमरा को देखते हुए इसमें ऐसा कहा जा रहा है कि एक 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने वाला है, और एक 3450mAh क्षमता की बैटरी इसे शक्ति देने में आपकी मदद करने वाली है। अगर रियर में मौजूद ड्यूल कैमरा सेटअप की चर्चा करें तो इसमें आपको एक 20-मेगापिक्सल और 16-मेगापिक्सल का कैमरा कॉम्बो मिलने के आसार हैं।

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo