OnePlus का ये ताबड़तोड़ स्मार्टफोन Amazon India पर मिल रहा सस्ते में, देखें डील
OnePlus अपने प्रीमियम डिवाइस OnePlus 10T 5G स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट दे रहा है।
इस फोन को Amazon India से बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।
फोन के 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है।
OnePlus अपने प्रीमियम डिवाइस OnePlus 10T 5G स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट दे रहा है। इस फोन को Amazon India से बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन के 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। यह फोन 5,000 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ आपका हो सकता है। बता दें कि यह ऑफर सिर्फ एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ही उपलब्ध है। साथ ही कंपनी इस फोन पर 14,050 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। इस फोन में 150W फास्ट चार्जिंग और 120Hz फुल HD+ डिस्प्ले है। आइए जानते है कि आखिर इस फोन में आपको कैसे स्पेक्स और फीचर मिलते हैं। यहाँ से खरीदें!
OnePlus 10T की स्पेसिफिकेशन
OnePlus 10T में 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ 6.7 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। 10T 10-बिट पैनल का उपयोग करता है जो 1 बिलियन रंगों को सपोर्ट करता है और यह गोरिल्ला ग्लास 5 को प्रोटेक्ट करता है। स्क्रीन पर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
OnePlus 10T 8.75mm का है और इसका वज़न 203 ग्राम है। बैक पैनल पर भी गोरिला ग्लास 5 दिया गया है जो उसे प्रोटेक्ट करता है। और इस फोन को दो रंगों में पेश किया जा रहा है: मूनस्टोन ब्लैक और जेड ग्रीन।
OnePlus 10T में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा है जिसमें 50MP कैमरा दिया है, और यह Sony IMX766 सेंसर f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा 120-डिग्री FOV और 2MP मैक्रो कैमरा के साथ है। आगे की तरफ, पंच-होल नॉच कटआउट के अंदर 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा से 4K UHD में 60FPS तक प्रो मोड, नाइटस्केप 2.0 और अल्ट्रा एचडीआर जैसे फीचर्स के साथ रिकॉर्ड किया जा सकता हैं। OnePlus 10T 4,800mAh की बैटरी से लैस है जो 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। OnePlus का दावा है कि यह केवल 19 मिनट में 0-100% पूरी तरह चार्ज हो सकता है।