Nothing Phone 3 में Nothing Phone 2 के मुकाबले हो सकते हैं ये 5 बड़े अपग्रेड, चेक करें डिटेल्स
Nothing Phone 3 को जुलाई में लॉन्च किया जाने वाला है।
Nothing Phone 3 में कई अपग्रेड देखने को मिलेंगे।
आइए जानते है कि Nothing Phone 2 के मुकाबले Nothing Phone 3 में क्या 5 बड़े अपग्रेड हो सकते हैं।
Nothing Phone 3 का लॉन्च इस साल जुलाई में होने वाला है। कंपनी इस फोन को ब्रांड का पहला True Flagship Phone देख रही है। इस फोन के डिजाइन से लेकर इसकी परफॉरमेंस अन्य चीजों में कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते है कि Nothing Phone 2 के मुकाबले Nothing Phone 3 में आपको क्या क्या नया और सबसे अलग मिल सकता है।
Nothing Phone 3 की डिस्प्ले
Nothing Phone 3 में Nothing Phone 2 के मुकाबले एक अच्छी और दमदार स्क्रीन मिल सकती है। Nothing Phoen 2 में डिस्प्ले पर आपको 1600 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। हालांकि ऐसा देखा जा रहा है कि Nothing Phone 3 का डिस्प्ले कुछ ज्यादा ही ब्राइट होने वाला है, यह डिस्प्ले 3000 निट्स की तक की ब्राइटनेस से लैस हो सकता है। इससे फोन को आउटडोर में इस्तेमाल करना बेहद ही आसान हो जाने वाला है।
Nothing Phone 3 की परफॉरमेंस
Nothing Phone 3 स्मार्टफोन में Nothing Phone 2 के मुकाबले ज्यादा बेहतर प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। Nothing Phone 2 में जहां ग्राहकों को Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया था, वहीं Nothing Phone 3 में आपको स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिल सकता है। इसका मतलब है कि परफॉरमेंस के मामले में यह फोन एक दमदार और बेहतरीन फोन के तौर पर देखा जा सकेगा।
Nothing Phone 3 का कैमरा सेटअप
Nothing Phone 2 में जहां एक डुअल कैमरा सेटअप मौजूद था, वहीं Nothing Phone 3 में एक ट्रिपल कैमरा होने की जानकारी मिल रही है। इस फोन में एक मेन कैमरा के साथ एक अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक 3x Periscope Telephoto Lens मिल सकता है। इसके अलावा आपको नए फोन में कैमरा के साथ ज्यादा बेहतर ज़ूम, शार्पनेस और बेहतरीन फोटोग्राफी अनुभव मिलने वाला है।
Nothing Phone 3 की बैटरी
Nothing Phone 2 को देखते हैं तो इस फोन में एक 4700mAh की बैटरी के साथ 45W की चार्जिंग क्षमता मिलती है। इसके अलावा अगर Nothing Phone 3 को देखा जाए तो इस फोन में आपको एक 5000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 100W की Wired और 50W की वायरलेस चार्जिंग क्षमता से लैस होने वाली है। इसका मतलब है कि इस फोन में बैटरी को देखते हुए एक बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा।
Nothing Phone 3 का इंडिया प्राइस क्या हो सकता है?
हालांकि, अभी के लिए Nothing Phone 3 के इंडिया प्राइस से पर्दा नहीं उठा है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन को इंडिया के बाजार में 50 हजार से 60 हजार के बीच के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। फोन अगर इस प्राइस में आता है तो इसे एक प्रीमियम फोन के तौर पर भी देखा जाने वाला है। अगर Nothing Phone 2 के इंडिया प्राइस को देखते हैं तो 44,999 रुपये की शुरुआत कीमत में लॉन्च किया था। अब ऐसे में अगर Nothing Phone 3 का शुरुआती प्राइस 50000 रुपये के आसपास होता है तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होनी चाहिए।