Digit.in

रियल लाइफ पर बनी 2024 की ये सीरीज देख गले में अटक जाएगी सांस, IMDb रेटिंग 8.5, जीता बेस्ट सीरीज का खिताब

रियल लाइफ पर बनी 2024 की ये सीरीज देख गले में अटक जाएगी सांस, IMDb रेटिंग 8.5, जीता बेस्ट सीरीज का खिताब

अगर आप हिंदी वेब सीरीज़ देखने के शौकीन हैं, तो साल 2024 की इस मशहूर और शानदार वेब सीरीज़ को जरूर देखना चाहिए। यह वेब सीरीज़ सच्ची घटना पर आधारित है और इसे दर्शकों और समीक्षकों दोनों से काफी सराहना मिली थी। इसकी खास बात यह है कि इसमें स्वर्गीय अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

जिस वेब सीरीज़ की हम बात कर रहे हैं, उसमें बाबिल खान के साथ-साथ बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार जैसे आर. माधवन, केके मेनन, दिव्येंदु शर्मा, मंदिरा बेदी और श्रीकांत वर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आए थे।

सच्ची घटना पर आधारित

यह सीरीज़ साल 1984 में हुई भोपाल गैस त्रासदी की पृष्ठभूमि पर बनी है। कहानी उन साहसी रेलवे कर्मचारियों की है, जिन्होंने इस भयानक हादसे के समय हजारों लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना डटकर काम किया।

केवल चार एपिसोड में समाई कहानी

इस वेब सीरीज का केवल एक ही सीज़न है जिसमें कुल चार एपिसोड हैं। यह सीरीज़ Netflix पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है और दर्शकों को इसके दमदार अभिनय और भावनात्मक कहानी ने खूब प्रभावित किया। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम यहां ‘द रेलवे मेन’ वेब सीरीज की बात कर रहे हैं।

फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड में मिली पहचान

इस सीरीज़ को 2024 के फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में बेस्ट वेब सीरीज़ का खिताब भी मिला था, जो इसकी क्वालिटी और विषय की गंभीरता को दर्शाता है।

एक दिलचस्प फ़ैक्ट यह भी है कि आर. माधवन और केके मेनन लगभग 15 साल बाद इस सीरीज़ में एक साथ नजर आए। इससे पहले दोनों साल 2008 की फिल्म मुंबई मेरी जान में साथ काम कर चुके थे, जिसमें इरफान खान भी अहम भूमिका में थे।

इस सीरीज़ का निर्देशन शिव रवैल ने किया है और यह निश्चित ही साल 2024 की सबसे प्रभावशाली हिंदी वेब सीरीज़ में से एक मानी जाती है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles