Digit.in

5 मार्च को धमाकेदार एंट्री मारेगा यूनिक डिजाइन वाला ये ट्रांसपेरेंट फोन, क्या होगी कीमत?

Highlights

नथिंग ने अपने अपकमिंग Nothing Phone 2a की ग्लोबल लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है।

यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

नथिंग द्वारा 27 फरवरी को मोबाइल वर्ल्ड कॉंग्रेस (MWC) में इस फोन के बारे में आधिकारिक डिटेल्स टीज़ करने की उम्मीद है।

5 मार्च को धमाकेदार एंट्री मारेगा यूनिक डिजाइन वाला ये ट्रांसपेरेंट फोन, क्या होगी कीमत?

लंदन की तकनीकी कम्पनी नथिंग ने अपने अपकमिंग Nothing Phone 2a की ग्लोबल लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। कम्पनी ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर खुलासा किया कि यह हैंडसेट 5 मार्च, 2024 को लॉन्च होने के लिए तैयार है। इस मॉडल का लॉन्च इवेंट 11:30 GMT (5:00 PM IST) शुरू होगा। इसे भारत में भी इसी दिन पेश किया जाएगा क्योंकि नथिंग इंडिया वेबसाइट पर भी इसका एडवर्टाइज़मेंट किया गया है।

स्मार्टफोन की टैगलाइन पर "See the world through fresh eyes" स्टेटमेंट दिया गया है। माइक्रोसाइट लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इस लॉन्च डेट का खुलासा डिवाइस को लेकर कई सारी अफवाहों के बाद हुआ है जिनसे Phone 2a की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और रिलीज़ टाइमलाइन की कुछ डिटेल्स मिली थीं। आइए देखते हैं इस फोन से क्या उम्मीद की जा सकती है।

Nothing Phone 2a की भारत में कीमत (अनुमानित)

रिपोर्ट्स के मुताबिक Phone (2a) भारत में 30,000 रुपए से 35,000 रुपए की प्राइस रेंज में आ सकता है और ग्लोबल बाजारों में इसकी कीमत लगभग $400 रखी जा सकती है।

Phone 2a के स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

लीक हुए स्पेक्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन मॉडल 6.7-इंच FHD+ AMOLED स्क्रीन के साथ आ सकता है जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी। परफॉर्मेंस के लिए इस डिवाइस में संभावित तौर पर एक मीडियाटेक डायमेंसिटी 7200 चिपसेट मिलेगा। यह एंड्रॉइड 14-आधारित Nothing OS 2.5 के साथ आ सकता है। इस फोन में 4920mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

ऑप्टिक्स के लिए डिवाइस में 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और 32MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है। जहाँ तक डिजाइन की बात है, इस मॉडल के बैक पर ड्यूल कैमरा ऐरे एक सेंटर-अलाइन्ड मॉड्यूल में दिया जा सकता है। US में यह "Developer Program" के जरिए उपलब्ध होगा। आखिर में, नथिंग द्वारा 27 फरवरी को मोबाइल वर्ल्ड कॉंग्रेस (MWC) में इस फोन के बारे में आधिकारिक डिटेल्स टीज़ करने की उम्मीद है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles