Xiaomi ने बिना शोर शराबे के लॉन्च किया सस्ता Redmi A3, देखें कब है इसकी First Sale

Redmi A3 स्मार्टफोन को बेहद ही कम कीमत में भारत के बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। 

इस समय फोन को Flipkart और कंपनी की आधिकारिक साइट पर लिस्टेड देखा जा सकता है।

Redmi A3 की प्राइस की बात करें तो इस फोन को आधिकारिक साइट पर 7,299 रुपये की कीमत में लिस्टेड देखा जा सकता है। 

इतना ही नहीं, फोन को Flipkart पर 9,999 रुपये की कीमत में लिस्टेड देखा जा सकता है। हालांकि यहाँ फोन पर कई डिस्काउंट और डील भी हैं। 

Redmi A3 स्मार्टफोन की सेल 23 फरवरी को Flipkart और Redmi की आधिकारिक वेबसाइट पर होने वाली है। 

फोन को 3GB रैम, 4GB रैम और 6GB रैम ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन को 64GB और 128GB स्टॉरिज मॉडल में खरीदा जा सकता है। 

Redmi A3 में एक MediaTek Helio G36 प्रोसेसर मौजूद है। इसके अलावा Redmi A3 के 3GB रैम मॉडल के साथ 64GB स्टॉरिज है। 

इसके अलावा Redmi A3 के दो आने रैम मॉडल 128GB स्टॉरिज के साथ आते हैं। 

इसका मतलब है कि जिस कीमत का हम यहाँ जिक्र कर रहे हैं, वह फोन की शुरुआती कीमत है। 

अगर आप स्टॉरिज को बढ़ाना चाहते हैं तो Redmi A3 में आपको 1TB तक स्टॉरिज को बढ़ाने का ऑप्शन मिलता है। 

Redmi A3 में dual sim support है, हालांकि एक स्लॉट अलग से आपको माइक्रो एसडी कार्ड के लिए मिल रहा है। 

Redmi A3 में एक 6.7-इंच की 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले 1650x720 पिक्सेल रेजोल्यूशन के साथ मिलती है। 

फोन में आपको लेदर टेक्स्चर मिलता है, इसके अलावा फोन ग्लास फिनिश से लैस है। इसका वजन मात्र 199 ग्राम है। 

यहाँ आपको बता देते है कि Midnight Black और Lake Blue कलर वैरिएन्ट ग्लास फिनिश में आते हैं। 

जबकि Olive Green को लेदर टेक्स्चर में पेश किया गया है। यह फोन देखने में इतना सस्ता नहीं लग रहा है। 

Redmi A3 में Type C पोर्ट भी है, जिसकी मदद से आप 5000mAh की बैटरी को चार्ज कर सकते हैं, जो 10W के चार्जर के साथ आती है। 

फोन में एक 8MP का AI Dual Camera सेटअप मौजूद है, जो LED Flash और मोनोक्रोम के साथ आता है। 

इतना ही नहीं, Redmi A3 में एक 5MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है, इसके साथ आपको Screen Flash मिलती है।