108MP कैमरा के साथ जल्द ही आ सकता है Nokia का ये तगड़ा 5G फोन, जानें कब है लॉन्चिंग?

HIGHLIGHTS

Nokia का एक नया मोबाइल फोन 5 कैमरा के अलावा 5G सपोर्ट के साथ स्मार्टफोन बाजार को बदल सकता है

इस आगामी नोकिया 5G मोबाइल फोन को Nokia X50 कहा जा रहा है, जो Nokia 8.3 5G की ही रीब्रांडिंग हो सकता है

Nokia के इस आगामी 5G फोन और 108MP कैमरा वाले डिवाइस में आपको एक 6000mAh बैटरी भी मिल सकती है

108MP कैमरा के साथ जल्द ही आ सकता है Nokia का ये तगड़ा 5G फोन, जानें कब है लॉन्चिंग?

नोकिया एक 5जी स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जो एक  रिपोर्ट के अनुसार 108 मेगापिक्सल के पेंटा रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। इसके अतिरिक्त, इस स्मार्टफोन को Nokia X50 कहा जा सकता है, और इसे 2021 की तीसरी तिमाही में लॉन्च किये जाने की संभावना है। इसके अलावा, स्मार्टफोन के कुछ स्पेक्स भी इंटरनेट पर भी सामने आए हैं। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 775 SoC द्वारा चलने वाला है, हालाँकि इसके अलावा इसकी डिस्प्ले आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलने की संभावना है, हालाँकि इतना ही नहीं फोन में आपको एक 6,000mAh की बैटरी भी मिलने के आसार हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

NokiaPowerUser की एक रिपोर्ट के अनुसार, कथित Nokia X50 स्मार्टफोन Nokia 8.3 5G की पीढ़ी का ही नया मोबाइल फोन हो सकता है, इस 5G स्मार्टफोन पर कुछ समय से काम किया जा रहा है, इसके बारे में भी जानकारी मिल रही है। यह अभी तक लॉन्च न किए गए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 775 SoC द्वारा संचालित होगा, ऐसा भी दावा किया जा रहा है।

इस मोबाइल फोन के कुछ मुख्य फीचर्स की बात करें तो सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको यानी Nokia X50 में आपको एक पेंटा कैमरा मिलने वाला है, जिसमें आपको प्राइमरी कैमरा के तौर पर एक 108MP का सेंसर मिलने के आसार हैं। हालाँकि इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा के अलावा एक डेप्थ सेंसर और एक मैक्रो लेंस के अलावा एक टेलीफोटो लेने भी मिलने के आसार हैं। हालाँकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको Zeiss ऑप्टिक और ओजो ऑडियो भी मिलने के आसार हैं जैसे Nokia 8.3 5G में देखे गए थे। 

इसके अलावा Nokia X50 मोबाइल पों में एक 6.5-इंच की QHD+ डिस्प्ले मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि यह डिस्प्ले PureDisplay V4 के साथ आने वाली है। इतना ही आपको इस मोबाइल फ़ोन में रिपोर्ट के अनुसार 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और एक 6000mAh क्षमता की बैटरी भी मिल सकती है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile