5 दिसम्बर को आ रहा है Nokia का नया Phone, 64MP क्वाड कैमरा, पॉप-अप सेल्फी कैमरा और…

HIGHLIGHTS

स्नैपड्रैगन 735 चिपसे द्वारा संचालित होगा डिवाइस

5 दिसम्बर को किया जाएगा लॉन्च

Nokia 5.2 और Nokia 2.3 के लॉन्च होने की भी है सम्भावना

5 दिसम्बर को आ रहा है Nokia का नया Phone, 64MP क्वाड कैमरा, पॉप-अप सेल्फी कैमरा और…

HMD Global ने अपने ट्विटर अकाउंट के ज़रिए 5 दिसम्बर को होने वाले इवेंट की घोषणा की है। इस लॉन्च इवेंट में कम्पनी एक नया Nokia smartphone लॉन्च करने वाली है। ट्वीट से आगामी स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन हम कुछ स्मार्टफोंस के लॉन्च होने की उम्मीद कर सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Nokia 8.2

5 December को होने वाले इवेंट में Nokia 8.2 फोन से पर्दा उठ सकता है क्योंकि ठीक एक साल पहले कम्पनी ने अपने Nokia 8.1 डिवाइस को भी इसी तारीख को पेश किया था। कम्पनी ने इस साल अपर मी-रेंज फोन भी पेश नहीं किया है इसलिए ऐसा मुमकिन है कि कम्पनी अब Nokia 8.2 को launch करे।

रिपोर्ट्स की मानें तो डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 735 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा जिसे जल्द क्वालकॉम टेक समिट में घोषित किया जाएगा। यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगा और डिवाइस में 64MP का क्वाड कैमरा सेटअप, पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी मिलेगा और इसे किफायती दाम में उतारा जाएगा।

Nokia 5.2 

2018 में लॉन्च हुए Nokia 2.1, Nokia 3.1, Nokia 6.1, और Nokia 7.1 की अगली जनरेशन के फोंस लॉन्च हो चुके हैं जबकि HMD Global ने अभी Nokia 5.1 का ऐलान किया है। सम्भावना है कि कपंनी 5 दिसम्बर को होने वाले इवेंट में Nokia 5.2 smartphone को भी लॉन्च करे।

Nokia 2.3

इस महीने की शुरुआत में Nokia 2.3 के बारे में ख़बरें देखी गई थीं और लीक से डिवाइस के नाम और तीन कलर वैरिएंट का पता चला था। यह डिवाइस जून में लॉन्च हुए Nokia 2.2 का अपग्रेड वर्जन होगा।

इन तीन फोंस को आगामी 5 तारीख को लॉन्च करने की सम्भावना है लेकिन ऐसा हो सकता है कि कम्पनी केवल Nokia 8.2 को ही मार्केट में उतारे।  

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile