Nokia 6.1 Plus Google की ARCore लिस्टिंग में आया नजर, एक बड़ी डिस्प्ले से होगा लैस

Nokia 6.1 Plus Google की ARCore लिस्टिंग में आया नजर, एक बड़ी डिस्प्ले से होगा लैस
HIGHLIGHTS

ऐसा सामने आ रहा है कि HMD Global अपने एक नए मॉडल पर भी काम कर रहा है, जो Nokia 5.1 Plus नाम दिया जा रहा है।

Nokia 6.1 Plus appears on Google’s ARCore Listing Suggest to Launch with a Taller Display: अभी पिछले सप्ताह ही Nokia 7 Plus स्मार्टफोन को गूगल के ARCore का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा कंपनी ने इस बात की जानकारी दे दी है कि इस फीचर को जल्द ही Nokia 6.1, Nokia 8 Sirocco और Nokia 8 के लिए भी इनेबल कर दिया जाएगा। हालाँकि अब Google की ARCore लिस्टिंग पर Nokia के एक नए डिवाइस को देखा गया है, जिसे अभी तक कंपनी की ओर से लॉन्च भी नहीं किया गया है। 

गौरतलब हो कि कंपनी पहले ही एक अन्य स्मार्टफोन Nokia 5.1 Plus पर काम कर रही है। इस स्मार्टफोन के लिए कुछ सर्टिफिकेशन साइटों से सामने आया है कि एक बड़ी डिस्प्ले होने वाली है। इसके अलावा अब एक नई लिस्टिंग ऐसा भी कह रही है कि कंपनी एक अन्य स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है जो Nokia 6.1 Plus नाम से जाना जा सकता है। यह कंपनी का पहला ऐसा डिवाइस है जो इस लिस्टिंग में देखा गया है। 

MWC 2018 में HMD Global की ओर से यह घोषणा की गई थी कि उसके भविष्य में लॉन्च किये जाने वाले सभी स्मार्टफोंस को एंड्राइड One या एंड्राइड GO प्रोग्राम के तहत ही लॉन्च किया जाएगा। नोकिया ने अपने Nokia 6 स्मार्टफोन की नई पीढ़ी के स्मार्टफोन के तौर पर Nokia 6.1 को लॉन्च किया था। इस डिवाइस में असल डिवाइस को देखते हुए ज्यादा चेंज नजर नहीं आये हैं। हालाँकि स्पेक्स में कुछ बदलाव जरुर देखे गए हैं। अब कंपनी अपने नए डिवाइस Nokia 6.1 Plus के साथ एक बड़ी डिस्प्ले को लाने पर विचार कर रही है। इस तरह की डिस्प्ले आजकल हर बजट में आने वाले स्मार्टफोंस में मिल जाती है। 

 Paytm इन इलेक्ट्रॉनिक्स पर दे रहा है ज़बरदस्त डील्स, जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन को Nokia 7 Plus और Nokia 6.1 के बीच के खड्डे को भरने के लिए लॉन्च किया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इस डिवाइस को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 636 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर Xiaomi और Asus को टक्कर दे सकता है, क्योंकि इन स्मार्टफोंस में भी इसी चिपसेट को देखा गया है। इसके अलावा इस डिवाइस को 4GB रैम के अलावा 32GB और 64GB स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। 

जहां Nokia 5.1 और Nokia 7 Plus स्मार्टफोंस में आपको ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिला है, वहां ऐसा भी हो सकता है कि Nokia 6.1 Plus में भी आपको एक ड्यूल कैमरा मोड्यूल ही देखने को मिल जाए। हालाँकि अभी तक इसके स्पेक्स के बारे में कोई भी क्लैरिटी सामने नहीं आई है। ऐसा भी माना जा रहा है कि कंपनी की ओर से इस डिवाइस को IFA 2018 अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी इसके बारे में सामने नहीं आई है।  

 Paytm इन इलेक्ट्रॉनिक्स पर दे रहा है ज़बरदस्त डील्स, जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo