Nokia 5310 से भारत में उठ सकता है पर्दा, कुछ देशों में हो चुका है लॉन्च
Nokia 5310 Express Music के 11 साल बाद आएगा डिवाइस
कुछ देशों में हो चुका है लॉन्च
Nokia 5310 का डिज़ाइन टीज़र में आया सामने
Update: Nokia 5310 के डिज़ाइन की बात करें तो इसके दाईं ओर प्लेबैक कंट्रोल देखा जा सकता है। कंपनी ने वॉल्यूम कंट्रोल्स को स्क्रीन के बाईं ओर रखा है। Nokia 5310 2009 में आए Nokia 5310 Express Music का रिफ्रेश वर्जन है। HMD Global ने भारत में Nokia Mobile India को Nokia 5310 की लिस्टिंग के साथ अपडेट किया है। आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फोन के जल्द लॉन्च को भी टीज़ किया गया है। टीज़र में लिखा गया है, “रीमिक्स के लिए काउंटडाउन शुरू”। याद दिला दें, Nokia 5310 दरअसल 2009 में आए Nokia 5310 Express Music का रिफ्रेश वर्जन होगा। यह नया वर्जन असली फोन के लॉन्च के 11 साल बाद पेश किया जाएगा। यह ध्यान देना होगा कि कंपनी कुछ देशों में फोन का रिफ्रेश वर्जन लॉन्च कर चुकी हैं।
SurveyThe countdown to the remix has begun. Are you ready to #NeverMissABeat? #Nokia5310
To know more, visit: https://t.co/QmdtonbjxL pic.twitter.com/pVuFmaUJ1s— Nokia Mobile India (@NokiamobileIN) June 8, 2020
ऑनलाइन मिली जानकारी के अनुसार, आधिकारिक ट्विटर टीज़र डिवाइस के एक रेंडर के साथ आया है ट्वीट में एक लिंक भी है जो यूज़र्स को नोकिया मोबाइल इंडिया की वैबसाइट के 5310 लैंडिंग पेज पर ले जाता है। लैंडिंग पेज पर दिलचस्पी रखने वाले ग्राहकों के लिए साइन अप बटन दिया गया है। Nokia 5310 के डिज़ाइन की बात करें तो इसके दाईं ओर प्लेबैक कंट्रोल देखा जा सकता है। कंपनी ने वॉल्यूम कंट्रोल्स को स्क्रीन के बाईं ओर रखा है। ये मीडिया कंट्रोल्स ऐसे ही हैं जैसे हम ऑरिजिनल फोन में देख चुके हैं।
नए फोन पर ध्यान दें तो इसमें दो फ्रंट-फेसिंग स्पीकर्स दिए गए हैं। पहला स्पीकर स्क्रीन के टॉप पर रखा गया है और दूसरा कीपैड के नीचे बॉटम में है। फोन कि लॉन्च और ऐलान से पहले ही हम फोन के स्पेक्स के बारे में जानते हैं।
Nokia 5310 स्पेक्स और फीचर्स
फोन में आपको एक 2.4-इंच (320 x 240 पिक्सल) TFT स्क्रीन मिल रही है, इसके अलावा फोन में आपको MT6260A प्रोसेसर भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा फोन में आपको 8MB रैम, 16MB इंटरनल स्टोरेज, माइक्रोएसडी के साथ 32GB तक एक्सपैंडेबल मेमोरी आदि का सपोर्ट भी मिल रहा है।
इसके अलावा फोन को सीरीज 30+ ओएस पर पेश किया गया है, इस मोबाइल फोन में आपको एलईडी फ्लैश के साथ वीजीए रियर कैमरा भी मिलता है, इसके अलावा फोन में आपको 3.5 मिमी ऑडियो जैक, एफएम रेडियो आदि का सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि यह एक 2जी फोन है जो (900/1800) के साथ आता है, इसके अलावा इसमें आपको वाईफाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 3.9, माइक्रो यूएसबी का सपोर्ट भी मिलता है।
इसके आलावा फोन में आपको एक 1200mAh क्षमता की रिमूवेबल बैटरी मिल रही है, जो कंपनी के अनुसार 7.5 घंटे टॉक टाइम (सिंगल सिम और ड्यूल सिम) के साथ और स्टैंडबाय टाइम 22 दिन (ड्यूल सिम) तक, 30 दिन (सिंगल सिम) तक का समय देने में सक्षम है।
नोकिया 5310 रेड विथ व्हाइट और ब्लैक विथ व्हाइट में आता है, इसकी कीमत 39 यूरो (यूएस $ 41/Rs 3,115 लगभग) है और यह मार्च से आपको मिलना शुरू हो जाएगा।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile