जल्दी ही इंडिया में एंट्री लेगा सस्ता Nokia 5.4 स्मार्टफोन, फ्लिप्कार्ट से सामने आई अहम् जानकारी

जल्दी ही इंडिया में एंट्री लेगा सस्ता Nokia 5.4 स्मार्टफोन, फ्लिप्कार्ट से सामने आई अहम् जानकारी
HIGHLIGHTS

जल्द ही इंडिया के मार्किट में Nokia का नया मोबाइल फोन एंट्री लेने वाला है

आपको बता देते है कि भारत में जल्दी ही Nokia 5.4 को लॉन्च किया जा सकता है

Nokia के इस नए मोबाइल फ़ोन को लेकर लॉन्च से पहले ही Flipkart पर अहम् जानकारी सामने आई है

Nokia 5.4 को इंडिया के मार्किट में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, ऐसी जानकारी Flipkart पर एक टीज़र के माध्यम से सामने आ रही है। आपको बता देते है कि इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले ही यह जानकारी सामने आई है। आपको बता देते हैं कि Flipkart पर इस मोबाइल फोन को लेकर एक डेडिकेटेड लैंडिंग पेज नजर आ रहा है, जो नोकिया के आगामी फोन के बारे में जानकारी सामने रख रहा है, आपको बता देते है कि यहाँ फोन के कुछ मुख्य फीचर्स से भी पर्दा उठा है। आपको बता देते है कि नोकिया 5.4 मोबाइल फोन को अभी कुछ समय पहले ही ग्लोबली लॉन्च किया जा चुका है, यह मोबाइल फ़ो नोकिया 5.3 की ही पीढ़ी के नए मोबाइल फोन के तौर पर आया है। इस मोबाइल फोन के कुछ मुख्य फीचर्स की बात करें तो सामने आ रहा है कि इसमें आपको एक होल-पंच डिस्प्ले मिलने वाला है। इसके अलावा फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप भी देखने को मिलने वाला है, फोन में आपको यानी नोकिया 5.4 में आपको OZO ऑडियो सपोर्ट के साथ 128GB तक की स्टोरेज सपोर्ट भी मिलने वाली है। 

Nokia 5.4 की इंडिया में लॉन्च डिटेल्स आई सामने

आपको बता देते है कि Flipkart पर नजर आ रहे लैंडिंग पेज की अगर बात करें तो यहाँ से सामने आ रहा है कि नोकिया 5.4 को जल्दी ही इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इस आगमी नोकिया फोन के बारे में काफी जानकारी भी यहाँ मौजूद है, साथ ही इस मोबाइल फोन के फ्रंट और रियर डिजाईन को भी यहाँ देखा जा सकता है। हालाँकि इस लैंडिंग पेज से कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल है कि आखिर इस मोबाइल फोन यानी नोकिया 5.4 को इंडिया में किस दिन लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि एक रिपोर्ट कुछ समय पहले सामने आई थी जिसके अनुसार यह देखा गया था कि नोकिया 5.4 को इंडिया में 10 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि कंपनी अभी भी इस बारे में कुछ नहीं कह रही है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन के साथ और भी सस्ते नोकिया 3.4 को भी पेश किया जा सकता है। 

Nokia 5.4 की क्या हो सकती है इंडिया में प्राइस 

अभी तक इंडिया में नोकिया 5.4 को लॉन्च नहीं किया गया है, इसलिए इसकी असल कीमत के बारे में तो कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इतना जरुर है कि इस मोबाइल फोन के ग्लोबल वैरिएंट के समान ही इसकी कीमत इंडिया में भी रहने वाली है। आपको देते है कि नोकिया 5.4 को यूरोप के बाजार में 4GB रैम और 64GB मॉडल में EUR 189 यानी लगभग Rs 16,600 में लॉन्च किया गया है। ऐसी ही कीमत इसकी इंडिया में भी हो सकती है। हालाँकि इसके 4GB रैम और 128GB मॉडल के लावा 6GB रैम और 64GB मॉडल की कीमत ग्लोबल लॉन्च पर भी घोषित नहीं की गई थी।  

Nokia 5.4 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर 

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Nokia 5.4 में 6.39 इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है जो पंच-होल डिज़ाइन और थिन बेज़ेल के साथ आया है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट मिल रहा है और यह 4GB+64GB, 6GB+64GB और 6GB+128GB वेरिएंट में आया है।

फोन के रियर पैनल पर चार कैमरा रखे गए हैं जिसमें 48MP प्राइमरी सेन्सर के साथ 5MP अल्ट्रा-वाइड, 2MP मैक्रो और 2MP डेप्थ सेन्सर शामिल है। फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। नोकिया ने सिनेमा मोड को भी पेश किया है जो 21:9 सिनेमाटिक फॉर्मेट में 24fps पर विडियो शूट करने की अनुमति देता है और यह 60fps तक जाएगा। इसके अलावा, विडियो के लिए OZO स्पेशल ऑडियो और विंड नोइज़ कैन्सलेशन ऑफर करता है।

Nokia 5.4 को एंडरोइड 10 पर लॉन्च किया गया है। यह एंडरोइड 11 रैडी डिवाइस है और इसे दो एंडरोइड OS अपडेट मिलेंगे। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेन्सर मिल रहा है और Nokia 5.4 को फेस अनलॉक मिल दिया गया है। डिवाइस में 4,000mAh की बैटरी मिल रही है जिसे USB टाइप-C के ज़रिए 10W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।   

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo